JAC 12th Results 2019: जल्द जारी होगा झारखंड 12वीं का Arts का रिजल्ट, चेक करें jacresults.com

JAC 12th Arts Results 2019 आर्ट संकाय के छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। छात्र jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 02:21 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 11:07 AM (IST)
JAC 12th Results 2019: जल्द जारी होगा झारखंड 12वीं का Arts का रिजल्ट, चेक करें jacresults.com
JAC 12th Results 2019: जल्द जारी होगा झारखंड 12वीं का Arts का रिजल्ट, चेक करें jacresults.com

रांची, जेएनएन। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब आर्ट्स के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। छात्र अपने नतीजे jac.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा jagrnajosh.com पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।

राज्य समेत देश के विश्वविद्यालयों में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। इसलिए स्टूडेंट्स भी अच्छे रिजल्ट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिणाम की घोषणा के बाद ही विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए सही और ठोस निर्णय ले सकेंगे। जैक द्वारा जारी 12वीं साइंस और कॉमर्स की परीक्षा के परिणाम में राज्य के विद्यार्थियों ने अच्छे मार्क्‍स लाए थे। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्‍ट यहां देखें - jac.jharkhand.gov.in/jac/ या jac.nic.in या jacresults.com

पूरे राज्य में साइंस में 57 फीसद, वहीं कॉमर्स में 70.4 फीसद बच्चे पास हुए थे। दोनों संकाय में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों की सफलता दर लड़कों से काफी अधिक रही है। इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में इस बार 55.01 फीसद लड़के ही पास हुए, जबकि 61.68 फीसद लड़कियों ने सफलता हासिल की। कामर्स में भी 63.68 फीसद लड़के ही पास हुए, जबकि 79.07 फीसद लड़कियों ने अपना परचम लहराया।

यह भी पढ़ें: JAC 10th Result 2019: 10वीं की स्‍टेट टॉपर प्रिया राज बनेगी इंजीनियर, मां को दिया श्रेय

यह भी पढ़ें: VIDEO: JAC 10th Result 2019: 10वीं में हजारीबाग की प्रिया राज स्‍टेट टॉपर, 71% परीक्षार्थी सफल

यह भी पढ़ें: Jharkhand JAC 12th Results 2019: साइंस में 57% व कॉमर्स में 70% परीक्षार्थी सफल; देखें jac.nic.in

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी