JAC 10th Result 2021 Topper: क्रशर मजदूर की बेटी बनी टॉपर, पढ़ाई में प्राचार्य करते थे मदद

Jharkhand JAC 10th Topper JAC 10th Result मोनिका के पिता का साया काफी पहले ही उठ चुका है। किसी तरह परिवार चल रहा था। मां ने ही उसे पढ़ाने का बीड़ा उठाया। स्कूल से पुस्तकें तो निश्शुल्क मिल जाती थीं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:27 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:01 PM (IST)
JAC 10th Result 2021 Topper: क्रशर मजदूर की बेटी बनी टॉपर, पढ़ाई में प्राचार्य करते थे मदद
Jharkhand JAC 10th Topper, JAC 10th Result मोनिका के पिता का साया काफी पहले उठ चुका है।

रांची, जासं। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। यह मोनिका की सफलता से चरितार्थ हुआ है। मां क्रशर मजदूर है, बेटी स्कूल टॉपर बनी है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिस्का रांची की छात्रा मोनिका को 10वीं के रिजल्‍ट में 80.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। मोनिका के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर रही है। उसकी मां पियासो देवी क्रशर में मजदूरी करती है। बेटी ने आगे पढ़ने-लिखने का सपना जरूर देखा। आज उसका सपना पूरा होता दिख रहा है। मोनिका के पिता का साया काफी पहले ही उठ चुका है। किसी तरह परिवार चल रहा है।

मां ने ही उसे पढ़ाने का बीड़ा उठाया। स्कूल से पुस्तकें तो निश्शुल्क मिल जाती थीं, पर पढ़ाई-लिखाई के अन्य खर्चों के लिए प्राचार्य धनंजय कुमार सिंह मदद करते थे। मोनिका पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है। प्राचार्य धनंजय कुमार सिंह बताते हैं कि मोनिका के परिवार की मासिक आय पांच हजार रुपये के आसपास है। इतनी कम आय में ही परिवार का किसी तरह भरण-पोषण हो पाता है। कहते हैं कि मोनिका ने कभी ट्यूशन नहीं की। जो कुछ भी पढ़ा, खूद के बलबूते। उसकी कामयाबी से इलाके के लोग खूब खुश हैं।

दसवीं के रिजल्ट में 20.85 प्रतिशत का रहा ग्रोथ

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दसवीं के रिजल्ट में 20.85 प्रतिशत अधिक विद्यार्थियों को सफलता मिली है। वर्ष 2020 में 75.07 प्रतिशत ही विद्यार्थी सफल हुए थे। 2021 में 95.92 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है। बीते छह साल में यह अब तक का सबसे सर्वाधिक बेहतर प्रदर्शन है। 2019 में 11.25 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था, जो अच्छा ग्रोथ था। वर्ष 2021 में 4,33,571 विद्यार्थियों का परीक्षाफल जारी किया गया है। इसमें 4,25,924 को सफलता मिली है।

वर्ष        कुल विद्यार्थी   सफल विद्यार्थी   प्रतिशत में

2015  - 455829,     324580,         71.20

2016 -  4,74,230     317665           67.54

2017  - 463323      314296           67.83

2018 -  428394       255175           59.56

2019 -  438259      310349             70.81

2020  - 385149     289148            75.07

2021 -  433571      415924             95.92

chat bot
आपका साथी