JAC 10th Result 2021: मैट्रिक रिजल्‍ट में गिरिडीह का परचम, रांची चौथे स्थान पर; जानें जिलों का हाल

Jharkhand JAC 10th Result 2021 गिरिडीह जिले का परिणाम सबसे अधिक 97.82 प्रतिशत रहा। वहीं सिमडेगा के 97.40 फीसद छात्र छात्राएं सफल रहे। हजारीबाग में 97.37 फीसद विद्यार्थियों को सफलता मिली। रांची में 97.17 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:10 PM (IST)
JAC 10th Result 2021: मैट्रिक रिजल्‍ट में गिरिडीह का परचम, रांची चौथे स्थान पर; जानें जिलों का हाल
Jharkhand JAC 10th Result 2021 गिरिडीह जिले का परिणाम सबसे अधिक 97.82 प्रतिशत रहा।

रांची, जासं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार रिकार्ड 95.93 प्रतिशत परिणाम हुआ है। गिरिडीह के छात्र-छात्राओं ने पूरे राज्यभर में अपना परचम लहराया है। गिरिडीह का परिणाम सबसे अधिक 97.82 प्रतिशत रहा। वहीं, सिमडेगा के 97.40 फीसद छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। हजारीबाग में 97.37 फीसद विद्यार्थियों को सफलता मिली है। रांची में 97.17 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।

गिरिडीह के सर्वाधिक छात्र राज्य में प्रथम श्रेणी से सफल हुए हैं। 26 हजार पांच सौ 93 छात्रों को 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुआ है। वहीं, दूसरे स्थान पर रांची रही है। यहां 25 हजार एक सौ 35 छात्रों को पहला स्थान मिला है। पश्चिमी सिंहभूम में सर्वाधिक 1124 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल राज्य में 10वीं के रिजल्‍ट में पहले नंबर पर रहा है। यहां 96.87 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।

दसवीं के परिणाम में दुमका पिछड़ा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से जारी 10वीं के परिणाम में दुमका पिछड़ गया है। यहां 92.83 प्रतिशत छात्र सफल रहे। वहीं, पाकुड़ में 93.68 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। सर्वाधिक 37 हजार 691 छात्र रांची जिले से परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, गिरिडीह से 35 हजार 180 छात्रों ने परीक्षा दी थी। पलामू से 34 हजार 858 छात्रों ने परीक्षा दी। राज्य में 2 लाख 70 हजार 931 छात्रों को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई है। 1 लाख 33 हजार 924 छात्रों को सेकेंड डिविजन मिला है। जबकि 11 हजार 69 छात्रों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई है।

जिला   पास प्रतिशत

रांची        97.17

गुमला       96.71

लोहरदगा     95.22

सिनमडेगा     97.40

खूंटी      96.67

हजारीबाग    97.37

गिरिडीह    97.82

धनबाद    94.89

चतरा      96.50

बोकारो     94.73

कोडरमा    97.07

रामगढ़     94.88

पलामू     95.69

गढ़वा      95.53

लातेहार    94.17

दुमका     92.83

देवघर    96.42

साहिबगंज  94.08

पाकुड़      93.68

गोड्डा       95.25

जामताड़ा    94.54

पूर्वी सिंहभूम   96.90

पश्चिमी सिंहभूम 94.89

सरायकेला       96.25

यह भी पढ़ें: JAC 10th Result: रिकॉर्ड 95.93% रहा मैट्रिक का परिणाम, छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने मारी बाजी

यह भी पढ़ें: JAC Class 10th Result 2021: JAC 10वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें jac.nic.in

chat bot
आपका साथी