Coronavirus Update: कोरोना के सक्रिय मरीजों की दर में झारखंड 5वें नंबर पर, दुमका-रांची-जामताड़ा-पाकुड़ में स्थिति गंभीर

Jharkhand Coronavirus News Hindi Samachar छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र पंजाब मध्य प्रदेश के बाद झारखंड में सक्रियता का अनुपात सर्वाधिक है। राज्‍य में अबतक 132790 लोग कोरोना की चपेट में आए। इनमें 9249 वर्तमान में संक्रमित हैं। दुमका में महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ से भी अधिक रेशियो है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:04 PM (IST)
Coronavirus Update: कोरोना के सक्रिय मरीजों की दर में झारखंड 5वें नंबर पर, दुमका-रांची-जामताड़ा-पाकुड़ में स्थिति गंभीर
Jharkhand Coronavirus News, Hindi Samachar दुमका में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ से भी अधिक रेशियो है।

रांची [नीरज अम्बष्ठ]। Jharkhand Coronavirus News, Hindi Samachar किसी राज्य या जिले में कोरोना के संक्रमण की स्थिति की गंभीरता का अंदाजा वहां वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या से लगाया जा सकता है। इस मापदंड में झारखंड के आंकड़े ङ्क्षचता बढ़ाने वाले हैं। स्थिति यह है कि कोरोना के सर्वाधिक सक्रिय मरीजों के अनुपात (एक्टिव रेशियो) में झारखंड पूरे देश में पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। यहां अबतक आए 100 मामले में सात वर्तमान में संक्रमित हैं। देश में सिर्फ चार राज्यों में यह अनुपात झारखंड से अधिक है।

इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब तथा मध्य प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों के बाद सबसे अधिक एक्टिव रेशियो झारखंड का हो गया है। महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ में यह रेशियो वर्तमान में लगभग 16 है जबकि पंजाब में 10 तथा मध्य प्रदेश में 8.7 है। झारखंड में अबतक कुल 1,32,790 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें वर्तमान में (8 अप्रैल तक)  9,249 अब भी संक्रमित हैं। जिस तरह, राज्य में संक्रमण बढ़ रहा है उससे नौ अप्रैल को यह आंकड़ा 10 हजार से पार हो जाने की उम्मीद है। झारखंड सहित एक दर्जन राज्यों में यह रेशियो पांच से अधिक है।

बाकी अन्य राज्यों में यह एक्टिव रेशियो पांच से कम हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों की बात करें तो दुमका, रांची, जामताड़ा, पाकुड़ में गंभीर स्थिति है। इन जिलों में प्रति 100 मरीजों में 10 से अधिक मरीज वर्तमान में पॉजिटिव हैं। दुमका में यह रेशियो सर्वाधिक 19.56 है। यहां 100 में लगभग 20 वर्तमान में संक्रमित हैं। इतना अधिक रेशियो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी नहीं है। दुमका के बाद रांची में एक्टिव रेशियो 12 है। यहां 100 मरीजों में 12 वर्तमान में संक्रमित हैं। इतना अधिक एक्टिव रेशियो विभिन्न राज्यों में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में ही है।

सर्वाधिक एक्टिव रेशियो वाले चार जिलों में तीन संताल के

रांची व दुमका के बाद जामताड़ा तथा पाकुड़ में भी 100 में 11 वर्तमान में संक्रमित हैं। दूसरी लहर में संताल प्रमंडल पर कोरोना का प्रभाव अधिक होने का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि सर्वाधिक चार एक्टिव रेशियो वाले जिले में तीन पाकुड़ के हैं। बता दें कि पहली लहर में यह प्रमंडल सबसे कम प्रभावित हुआ था।

इन राज्यों में 100 में पांच से अधिक वर्तमान में संक्रमित

छत्तीसगढ़ : 16.7

महाराष्ट्र : 16.1

पंजाब : 10.0

मध्य प्रदेश : 8.7

झारखंड : 7.0

हिमाचल : 6.7

गुजरात : 6.3

यूपी : 6.0

राजस्थान : 6.0

हरियाणा : 5.6

गोवा : 5.5

कर्नाटक : 5.1

इन राज्यों में 100 में पांच से कम वर्तमान में संक्रमित

उत्तराखंड : 4.8

तेलंगाना : 4.2

तमिलनाडु : 3.3

दिल्ली : 3.3

केरल : 2.9

बिहार : 2.7

बंगाल : 2.7

आंध्र प्रदेश : 1.6

सिक्किम : 1.5

ओडिशा : 1.3

नगालैंड : 1.2

मेघालय : 0.9

असम : 0.5

त्रिपुरा : 0.4

मणिपुर : 0.3

अरुणाचल प्रदेश : 0.2

झारखंड में किस जिले में कितना एक्टिव रेशियो

जिला - कुल मरीज - वर्तमान में संक्रमित - रेशियो

बोकारो  7261  330  4.54

चतरा  1496  59  3.94

देवघर  4000  226  5.65

धनबाद 8321  330  3.96

दुमका 1794  351  19.56

पूर्वी ङ्क्षसहभूम 20197  1061  5.25

गढ़वा 2893  57   1.97

गिरिडीह  3503  45  1.28

गोड्डा  2310  153  6.62

गुमला 2639  183  6.93

हजारीबाग 4722 240   5.08

जामताड़ा  1460  156  10.68

खूंटी  2296  117  5.09

कोडरमा  3752  246  6.55

लातेहार  2083  94  4.51

लोहरदगा  1911  98  5.12

पाकुड़  1061  114  10.74

पलामू  3675   29  0.78

रामगढ़  4814   204  4.23

रांची 39653  4720  11.90

साहिबगंज  1964  180  9.16

सरायकेला खरसावां  3762  38  1.01

सिमडेगा  2179  74  3.39

पश्चिमी ङ्क्षसहभूम 5044  143 2.83

कुल  132790  9249  6.96

नोट : सभी आंकड़े आठ अप्रैल तक के हैं।

chat bot
आपका साथी