Jharkhand Home Guard: होम गार्ड में टकराव, एसोसिएशन ने चार बड़े चेहरों को निकाला

Jharkhand News Samachar झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के चार पदाधिकारी संघ विरोधी कार्यों के लिए निष्कासित कर दिए गए हैं। इनमें झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन रांची के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार बोकारो जिला की महिला जिला अध्यक्ष चिंता देवी जामताड़ा अध्यक्ष तपन सिंह व प्रदेश सचिव कामेश्वर पंडित शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 11:07 PM (IST)
Jharkhand Home Guard: होम गार्ड में टकराव, एसोसिएशन ने चार बड़े चेहरों को निकाला
Jharkhand News Samachar: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के चार पदाधिकारी संघ विरोधी कार्यों के लिए निष्कासित कर दिए गए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News Samachar झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के चार पदाधिकारी संघ विरोधी कार्यों के लिए निष्कासित कर दिए गए हैं। बुधवार को झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के चार पदाधिकारियों को संघ की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इनपर संघ विरोधी कार्य करने का आरोप है। जिन्हें संघ से निष्कासित किया गया है, उनमें झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन रांची के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, बोकारो जिला की महिला जिला अध्यक्ष चिंता देवी, जामताड़ा जिला के अध्यक्ष तपन सिंह व झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव कामेश्वर पंडित शामिल हैं।

इनपर होमगार्ड के जवानों को भड़काकर 12 अप्रैल को हंगामा कराने का आरोप है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी व प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने उनके विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई की है।

chat bot
आपका साथी