झारखंड हाई कोर्ट ने 3 जजों का निलंबन वापस लिया Ranchi News

Jharkhand. अब हाई कोर्ट ने सतेंद्र सिंह को हजारीबाग कोर्ट संदीप श्रीवास्तव को फैमिली कोर्ट चतरा तथा नलिन कुमार को लेबर कोर्ट जमशेदपुर भेजा दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 08:07 PM (IST)
झारखंड हाई कोर्ट ने 3 जजों का निलंबन वापस लिया Ranchi News
झारखंड हाई कोर्ट ने 3 जजों का निलंबन वापस लिया Ranchi News

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड हाई कोर्ट ने तीन जजाें के निलंबन को वापस ले लिया है। तीनों जज निचली अदालत के हैं। उन्‍हें 24 सितंबर को निलंबित किया गया था। गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट ने तीनों जजों का निलंबन वापस लिया। हजारीबाग के जज सतेंद्र कुमार सिंह को छोड़कर संदीप श्रीवास्तव और नलिन कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है।

संदीप श्रीवास्तव को चतरा के कुटुंब न्यायालय और नलिन कुमार को लेबर कोर्ट, जमशेदपुर का जज बनाया गया है। बता दें कि हाई कोर्ट ने 24 सितंबर को हजारीबाग के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार सिंह, गुमला के जिला जज संदीप श्रीवास्तव और रांची फैमिली कोर्ट के जज नलिन कुमार को निलंबित कर दिया था और शो-कॉज पूछा था।

जस्टिस एबी सिंह का एनसीएलएटी में हुआ चयन

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अनंत विजय सिंह का चयन राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के न्यायिक सदस्य के रूप में हुआ है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जस्टिस एबी सिंह का चयन तीन साल के लिए किया गया है। इसके अलावा मद्रास हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस वेणुगोपाल एम, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के रिटायर जस्टिस जेके जैन का भी चयन किया गया है।

इस न्यायाधिकरण में आम तौर पर हाई कोर्ट के रिटायर जज ही न्यायिक सदस्य बनते हैं, लेकिन वर्तमान जज भी सदस्य बनने का आवेदन दे सकते हैं। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एबी सिंह ने इसके लिए आवेदन दिया था और उनका चयन हो गया है। चयन के बाद जस्टिस एबी सिंह यदि इस पद पर योगदान देते हैं, तो उन्हें हाई कोर्ट से इस्तीफा देना होगा। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने कहा कि एनसीएलएटी में उनका चयन होना राज्य के लिए गौरव की बात है।

chat bot
आपका साथी