झारखंड के गुमला में एक युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 10 दिन पहले हिमाचल प्रदेश से काम कर था लौटा

झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के मुख्यालय निवासी जयप्रकाश उरांव के 30 वर्षीय पुत्र सुनील उरांव ने सोमवार देर रात अपने घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने बताया कि दोनों हिमाचल से काम कर घर लौटे थे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:04 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 02:04 PM (IST)
झारखंड के गुमला में एक युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 10 दिन पहले हिमाचल प्रदेश से काम कर था लौटा
झारखंड के गुमला में एक युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। जागरण

गुमला, जासं । झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के मुख्यालय निवासी जयप्रकाश उरांव के 30 वर्षीय पुत्र सुनील उरांव ने सोमवार देर रात अपने घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी रीता देवी ने बताया कि 10 दिन पहले दोनों हिमाचल से काम कर घर लौटे थे। सोमवार शाम सुनील घर से निकला और लगभग 9 बजे नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद उसने साथ में खाना भी खाया।

इसके बाद एक ही रूम में बच्चों के साथ सो गए। हमारे सोने के बाद अचानक रात को सुनील ने बैल बांधने वाली रस्सी से बेड के बगल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब हमलोग उठे तो उसे फांसी के फंदे से झूलता पाया। जिसकी सूचना हम लोगों ने बिशुनपुर थाना को दी। हम लोगों के बीच किसी प्रकार की कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुई थी। इधर सूचना उपरांत प्रभारी थानेदार घनश्याम रवि ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। घनश्याम रवि ने कहा कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक के पत्नी के फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज की गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी