झारखंड के गुमला में आठ महीने से गायब युवती प्रेमी के साथ पहुंची थाने, जानिए फिर क्या हुआ

आठ महीने पूर्व ट्यूशन जाने के क्रम में गायब हुई महीने पूर्ब ट्यूशन पढ़ने जाने के क्रम में गायब हुई युवती अपने प्रेमी संजय लोहरा के साथ भरनो थाना पहुंची। मामले में युवती के परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:05 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:05 AM (IST)
झारखंड के गुमला में आठ महीने से गायब युवती प्रेमी के साथ पहुंची थाने, जानिए फिर क्या हुआ
झारखंड के गुमला में आठ महीने से गायब युवती प्रेमी के साथ पहुंची थाने, जानिए फिर क्या हुआ। जागरण

भरनो (गुमला), संसू । आठ महीने पूर्व ट्यूशन जाने के क्रम में गायब हुई महीने पूर्ब ट्यूशन पढ़ने जाने के क्रम में गायब हुई युवती अपने प्रेमी संजय लोहरा के साथ भरनो थाना पहुंची। मामले में युवती के परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। 29 अक्टूबर 2020 को संतोषी डोम्बा से साईकिल में सवार होकर अकेले ही ट्यूशन पढ़ने सिसई गई हुई थी । लेकिन वह वापस नहीं लौटी। गांव के लोगों ने बताया कि संजय लोहरा उसे बहला फुसलाकर उत्तर प्रदेश के बनारस में एक भट्ठा ले गया है। उस भट्ठा मालिक का नाम विनोद मौर्य है।

लड़की के परिजनों ने फिर ईंट भठ्ठा ले जाने वाला सरदार लक्ष्मी महतो से संपर्क किया । जिसके माध्यम से दोनों बनारस गए थे।उसके बाद भरनो पुलिस ने ईंट भठ्ठा के सरदार और भठ्ठा के मालिक पर दबिश बनना शुरू कर दिया । पुलिस दबिश के कारण ही 12 जून को ईंट भठ्ठा के सरदार ने लड़का और लड़की को बनारस से रांची लाकर छोड़ दिया जहां से दोनों प्रेमी युगल भरनो थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। भरनो पुलिस थाना द्वारा दोनों को समझा बुझाकर उनके परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया।

शराब पीने से मना किया तो जहर खाकर दे दी जान

गुमला, संसू । भरनो के अमलिया तेतराटोली निवासी 45 वर्षीय शनिचरवा मुंडा ने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शनिचरवा की पत्नी सुकरी मुंडाइन ने बताया कि उसका पति शराब पीए हुए था। नशे में होने के बाद भी और शराब पीने जाने की बात कह रहा था। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तब वह अपने कमरे में जाकर सो गया। पत्नी ने खाना-खाने के लिए अपने पति को आवाज दिया तो देखा कि वह बेसुध पड़ा है और मुहं से झाग निकल रहा है। परिजनों ने तत्काल गुमला सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी