Tokyo Paralympics: राज्यपाल रमेश बैस ने टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को रजत जीतने पर दी बधाई, कही ये बात

टोक्यो पैरालिंपिक में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को रजत जीतने पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपकी इस उपलब्धि पर देश को गर्व है तथा अपनी कृति से आप युवाओं व भावी पीढ़ियों के लिये प्रेरणा की मिसाल बनी है।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 09:50 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 10:21 AM (IST)
Tokyo Paralympics: राज्यपाल रमेश बैस ने टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को रजत जीतने पर दी बधाई, कही ये बात
Tokyo Paralympics: राज्यपाल रमेश बैस ने टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को रजत जीतने पर दी बधाई। जागरण

रांची, डिजिटल डेस्क। टोक्यो पैरालिंपिक में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को रजत जीतने पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने बधाई दी है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट कर लिखा- देश की बेटी @BhavinaPatel6 को #Tokyoparalympics2020 में टेबल टेनिस सिंगल्स प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने हेतु अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं। आपकी इस उपलब्धि पर देश को गर्व है तथा अपनी कृति से आप युवाओं व भावी पीढ़ियों के लिये प्रेरणा की मिसाल बनी है।टोक्यो पैरालिंपिक में भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना पटेल ने टोक्‍यो में इतिहास रच दिया। उन्‍होंने महिला सिंगल्‍स क्‍लास 4 सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की झांग मियाओ को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। प्रधानमंत्री ने उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दी थीं। भावना गुजरात के मेहसाणा जिले की रहने वाली हैं। भावना क्‍लास 4 की कैटेगरी में आती हैं। इस कैटेगरी के प्रतिभागियों के पास बैठने का उचित संतुलन होता है। उनके साथ पूरी तरह से काम करते हैं। आपको बता दें कि  वर्ष 2011 में थाललैंड में आयोजित पीटीआइ टेबल टेनिस में भावना ने रजत पदक जीता था। इस पदक के साथ ही भावना रैंकिंग में नंबर दो पर पहुंच गई थीं। इसके साथ ही वर्ष 2017 में चीन में आयोजित विश्‍वस्‍तरीय टेबल टेनिस महासंघ एशियाई में पैरा टेबल टेनिस में उन्‍होंने  कांस्‍य पदक जीता था। इसके बाद टोक्‍यो पैरालिंपिक में फाइनल में जगह बनाने के बाद ही उनका सिल्‍वर मेडल पक्‍का हो गया था। भावना की जीत पर झारखंड राज्‍य के महगामा से विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने लिखा है कि पैरालिंपिक में सिल्‍वर जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की बेटी भावना पटेल काे बहुत सारी बधाई। हमारी भावना ने यह साबित कर दिया कि  हौसला होतो आसमान भी छोटा पड़ जाता है। भावना के जज्‍बे और हिम्‍मत को हमारा सलाम।

chat bot
आपका साथी