Raj Bhawan Ranchi: राजभवन में स्थापित हो रहीं शहीदों की प्रतिमाएं, तिलका मांझी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Raj Bhawan Ranchi राजभवन के मूर्ति गार्डेन में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेनेवाले झारखंड के शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की भी प्रतिमा यहां स्थापित की गई हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:39 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:39 AM (IST)
Raj Bhawan Ranchi: राजभवन में स्थापित हो रहीं शहीदों की प्रतिमाएं, तिलका मांझी की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Raj Bhawan Ranchi राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने तिलका मांझी की प्रतिमा का अनावरण किया।

रांची, राज्य ब्यूरो। Raj Bhawan Ranchi  राजभवन के मूर्ति गार्डेन में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेनेवाले झारखंड के शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की भी प्रतिमा यहां स्थापित की गई हैं। राज्यपाल द्रौपर्दी मुर्म ने शनिवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

यहां नीलांबर-पीतांबर, तेलंगा खडिय़ा, गया मुंडा, वीर बुधु भगत, सिदो-कान्हू, टाना जतरा भगत, दिवा किशुन, अल्बर्ट एक्का की भी प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। सभी प्रतिमाएं छह से आठ फीट ऊंची और अलग-अलग मुद्राओं में तैयार की जा रही हैं। साथ ही स्वामी विवेकानंद की भी भव्य मूर्ति स्थापित की जा रही है। राजभवन में 400 किलो वजनी राष्ट्रीय चरखा का निर्माण कराया गया है। यह भव्य राष्ट्रीय चरखा 12 फीट चार इंच लंबा, छह फीट दो इंच चौड़ा तथा आठ फीट चार इंच ऊंचा है। इसकी पूरी संरचना स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसका निर्माण झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, टाटीसिलवे के 10 इंजीनियरों द्वारा किया गया है।

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में प्रस्तुत उत्कृष्ट झांकी, परेड, बैंड प्रदर्शन के विजेता हुए पुरस्कृत

इस वर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रस्तुत उत्कृष्ट झांकियों, परेड व बैंड प्रदर्शन के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में तीनों श्रेणी के तीन-तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्य समारोह में प्रदर्शित हुई विभिन्न विभागों की झांकियों में सूचना जनसंपर्क विभाग की झांकी को पहला पुरस्कार मिला था।

शहीद अलबर्ट एक्का की बहादुरी दर्शानेवाली झांकी को मिला था पहला पुरस्कार

विभाग की ओर से उपनिदेशक शालिनी वर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया। यह झांकी परमवीर चक्र विजेता शहीद लांसनायक अल्बर्ट एक्का की बहादुरी पर आधारित थी। दूसरा पुरस्कार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की झांकी को मिला था जो जल जीवन मिशन पर आधारित थी। इसी तरह, तीसरा पुरस्कार सड़क दुर्घटना से बचाव पर आधारित परिवहन विभाग की झांकी को तीसरा स्थान मिला था। विभाग के सचिव के रविकुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

परेड में पहला पुरस्कार सशस्त्र सीमा बल, दूसरा पुरस्कार रांची जिला बल तथा तीसरा पुरस्कार झारखंड जगुआर को मिला था। तीनों के टीम लीडर ने अपने-अपने पुरस्कार ग्रहण किए। इस तरह, बैंड प्रदर्शन में पहला पुरस्कार जैप-वन, दूसरा पुरस्कार गृह रक्षा वाहिनी तथा तीसरा पुरस्कार जैप-10 की बैंड टीम को मिला था। तीनों के टीम लीडर ने अपने-अपने पुरस्कार ग्रहण किए। मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी