Jharkhand: राज्यपाल ने चार विश्वविद्यालयों में नियुक्‍त किए वित्त सलाहकार, जानें

Jharkhand Politics Jharkhand News स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर राज्यपाल ने नियुक्ति की है। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। सभी की नियुक्ति तीन साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो पहले हो) के लिए की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:48 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:57 PM (IST)
Jharkhand: राज्यपाल ने चार विश्वविद्यालयों में नियुक्‍त किए वित्त सलाहकार, जानें
Jharkhand Politics, Jharkhand News झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड की राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के चार विश्वविद्यालयों में वित्त सलाहकारों की नियुक्ति कर दी है। स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है। इसके तहत राज्यपाल ने इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट डिपार्टमेंट के सीनियर डिप्टी अकाउंट जनरल देवाशीष गोस्वामी को रांची विश्वविद्यालय का वित्त सलाहकार नियुक्त किया है।

इसी तरह, ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के डिविजिनल फाइनेंस मैनेजर संजय कुमार वर्मा को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, इंडियन रेलवे के डिप्टी फाइनेंस एंडवाइजर एंड चीफ अकाउंट ऑफिसर सुनील कुमार सिंह को विनोबा भावे विश्वविद्यालय तथा झारखंड सरकार के वाणिज्यकर विभाग के संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार वर्मा को कोल्हान विश्वविद्यालय का वित्त सलाहकार नियुक्त किया गया है। इन सभी की नियुक्ति तीन साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) के लिए की गई है। राजभवन सचिवालय ने नियुक्ति संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

chat bot
आपका साथी