जागरण समूह के अध्यक्ष के निधन पर झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Yogendra Mohan Gupta Dainik Jagran जागरण समूह के अध्यक्ष के निधन पर झारखंड में भी शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। सीएम समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है। कहा है कि यह पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:52 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:39 PM (IST)
जागरण समूह के अध्यक्ष के निधन पर झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Yogendra Mohan Gupta Dainik Jagran झारखंड में भी शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।

रांची, राज्य ब्यूरो। दैनिक जागरण समूह के अध्यक्ष योगेंद्र मोहन के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल रमेश बैस, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत समेत कई गणमान्य नेताओं और बुद्धिजीवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। फेसबुक, वाट्सएप समेत इंटरनेट मीडिया के तमाम मंचों पर भी शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि माननीय योगेंद्र मोहन जी का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि योगेंद्र मोहन जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने ट्वीट में लिखा कि योगेन्द्र मोहन जी के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र को नए आयाम दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व अन्य नेताओं ने भी दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोक संतप्त स्वजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। समाजसेवी पद्मश्री अशोक भगत ने दिवंगत योगेंद्र मोहन जी के साथ हुई मुलाकात के पलों को याद किया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि योगेंद्र जी का जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अध्याय के अंत जैसा है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

chat bot
आपका साथी