कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के आश्रितों को झारखंड सरकार देगी 50 हजार की सहयोग राशि

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता के अनुसार राज्य में अभी तक कोरोना से मृत लोगों की संख्या 5133 तक पहुंची है। झारखंड के जिलों को राशि आवंट‍ित कर दी गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा क‍ि झारखंड सरकार जनता के हर सुख दुख में साथ खड़ी है।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 05:00 AM (IST)
कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के आश्रितों को झारखंड सरकार देगी 50 हजार की सहयोग राशि
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कोरोना से मरने वाले लोगों के स्‍वजन के ल‍िए बड़ी घोषणा की है।

रांची, (राज्य ब्यूरो) । राज्य सरकार ने कोरोना से मरे लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये की सहयोग राशि देने का निर्णय किया है। आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार जनता के सुख- दुख में शामिल है। कोरोना से हुई मौत की कमी को तो हम पूरा नही कर सकते, लेकिन हम सभी पीडि़त परिवार के साथ खड़े हैं।

राज्य के 5133 मृतकों के लिए 25 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये की राशि सभी 24 जिलों में आवंटित कर दी गई हैं। सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि अपनी जिम्मेदारी पर इसे वितरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ये रकम आश्रितों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। मृतक के परिवार को लोग इसके लिए सीओ ऑफिस में जाकर आवेदन दे सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी दिया जा सकता है। मालूम हो क‍ि झारखंड में सबसे अध‍िक मौत रांची ज‍िले में 1585 लोगों की हुई है। इसी तरह सबसे कम पाकुड़ में मात्र 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

किस जिले में कितनी मौत

रांची - 1585 गुमला - 38 सिमडेगा - 92 लोहरदगा - 88 पूर्वी स‍िंंहभूम - 1043 पश्‍च‍िम स‍िंंहभूम - 133 सरायकेला-खरसावां- 67 पलामू - 110 गढ़वा - 94 लातेहार - 97 हजारीबाग - 186 चतरा - 53 कोडरमा - 136 गिरिडीह - 130 धनबाद - 381 बोकारो - 286 दुमका - 47 जामताड़ा - 60 देवघर - 113 गोड्डा - 87 साहिबगंज - 42 पाकुड़ - 12 रामगढ़ - 197 खूंटी - 96
chat bot
आपका साथी