Jharkhand Government: झारखंड सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास को एजेंडा बना काम कर रही है : हेमंत

Jharkhand Government मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में नव निर्मित घंटा घर एवं इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके उपरांत नए समाहरणालय भवन एवं बिरसा मुंडा स्मारक सह हेलिपैड विकास तथा स्वागत भवन निर्माण का शिलान्यास किया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 03:50 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 03:50 PM (IST)
Jharkhand Government: झारखंड सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास को एजेंडा बना काम कर रही है : हेमंत
सीएम ने गढ़वा में 50 करोड़ की लागत से बनने वाले नए समाहरणालय भवन का शिलान्यास किया।

गढ़वा, जासं। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में नव निर्मित घंटा घर एवं इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वा विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की इस पार्क में घंटा घर का निर्माण कराने की सोच की जितनी तारीफ की जाए वह कम होगी। उन्होंने कहा कि इस घंटा घर से गढ़वा को नई पहचान मिली है।

इसके उपरांत सीएम ने गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव में 50 करोड़ की लागत से बनने वाले नए समाहरणालय भवन एवं बिरसा मुंडा स्मारक सह हेलिपैड विकास तथा स्वागत भवन निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि जब से झारखंड में महा गठबंधन की सरकार बनी है, सरकार निरंतर प्रदेश के चहुंमुखी विकास को एजेंडा बना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब धरातल पर दिखने भी लगी हैं। सरकार चाहती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले।

आम लोगों की समस्याओं का निराकरण शिविर लगा किया जाए। इसी कड़ी में झारखंड सरकार द्वारा आपके अधिकार आपकी सरकार कार्यक्रम संचालित कर पंचायत स्तर पर आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुनने एवं जानने के उपरांत इसके त्वरित निदान को लेकर कार्रवाई कर रही है। उक्त कार्यक्रम में बाद मुख्यमंत्री शहर के नवादा मोड़ पर स्थित आशीर्वाद गार्डेन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलन समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

गढ़वा नप अध्यक्ष पिंकी केशरी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप ने थामा झामुमो का दामन

आशीर्वाद गार्डेन में कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी, उनके पति सह पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के प्रतिनिधि रहे संतोष केसरी, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, बसपा नेता ताहिर अंसारी एवं इनकी पत्नी सोगरा बीबी समेत कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली।

chat bot
आपका साथी