अस्पतालों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दो IAS को मिली जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने अस्पतालों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी सह खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अपर सचिव शांतनु अग्रहरि को रांची के लिए स्टेट हॉस्पिटल बेड मैनेजमेंट नोडल ऑफिसर नामित किया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:02 PM (IST)
अस्पतालों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दो IAS को मिली जिम्मेदारी
अस्पतालों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दो IAS को मिली जिम्मेदारी। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । राज्य सरकार ने अस्पतालों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी सह खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अपर सचिव शांतनु अग्रहरि को रांची के लिए स्टेट हॉस्पिटल बेड मैनेजमेंट नोडल ऑफिसर नामित किया है। वहीं, रांची के अस्पतालों में राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 पदाधिकारियों को अलग-अलग अस्पतालों में प्रतिनियुक्ति की है।

इसी तरह, रांची को छोड़कर अन्य जिलों के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों (विशेषकर गंभीर) के इलाज हेतु बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अमित कुमार को स्टेट हॉस्पिटल बेड मैनेजमेंट नोडल ऑफिसर नामित किया है।

वहीं, परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त रविशंकर विद्यार्थी को सहायक स्टेट हॉस्पिटल बेड मैनेजमेंट नोडल ऑफिसर नामित किया है। इसी तरह, राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी सह खेल निदेशक जीशान कमर को टेस्टिंग एंड ट्रैकिंग के लिए स्टेट नोडल ऑफिसर नामित किया है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने इस संबंध में तीन-अलग अलग-अलग निर्देश जारी किए हैं।

बेड की उपलब्‍धता सुनि‍श्चित करने के ल‍िए ये पदाधिकारी रांची के निजी अस्पतालों में किए गए प्रतिनियुक्त

- राखाल चंद्र बेसरा, उपसचिव, उद्योग विभाग : राज अस्पताल, अंजुमन इस्लामिया अस्पताल, गुरुनानक अस्पताल।

- राजीव कुमार, अवर सचिव, ऊर्जा विभाग : आर्किड, सेंटेविटा, सेवासदन अस्पताल।

- दीपक कुमार, उपसचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण : रानी अस्पताल।

- जार्ज कुमार, सचिव, झारखंड राज्य आवास बोर्ड : राम प्यारी अस्पताल, पल्स, आरपीएस अस्पताल, हेल्थ प्वाइंट।

- विनय कुमार मिश्र, अवर निदेशक, खेल : मेडिका, गुलमोहर, एमडीएलएम अस्पताल।

- विनय कुमार सिंकु, उपसचिव योजना सह वित्त : रिंची अस्पताल, सेवन पॉम, देवकमल, जसलोक, सिटी अस्पताल।

- राजीव कुमार सिंह, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची : असकेलेपियस सेंटर, लाइफकेयर अस्पताल, मेदांता।

- दीपू कुमार, सहायक निदेशक, पंचायती राज : मां कलावती अस्पताल।

- रजनीश कुमार, अवर सचिव, नगर विकास : समर अस्पताल, पारस अस्पताल।

- प्रदीप कुमार, अवर सचिव, वन पर्यावरण : लेक व्यू, सेवेने ड एडवेंटिस, आलम अस्पताल।

- राकेश कुमार, व्याख्याता, सर्ड : सैमफोर्ड अस्पताल।

- नीरज कुमार सिंह, अवर सचिव, उद्योग विभाग : सीसीएल अस्पताल।

chat bot
आपका साथी