झारखंड सरकार ने घोषित किए जिलों के प्रभारी मंत्री, जानें किसे कहां की जिम्‍मेदारी मिली

Jharkhand Government Declared Minister In Charge of Districts योजना सह वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। चंपई सोरेन को दुमका देवघर व जामताड़ा जोबा मांझी को पाकुड़ पलामू और लातेहार का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:33 PM (IST)
झारखंड सरकार ने घोषित किए जिलों के प्रभारी मंत्री, जानें किसे कहां की जिम्‍मेदारी मिली
Jharkhand Government योजना सह वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Government राज्य सरकार ने गुरुवार को जिलों के प्रभारी मंत्री के नाम घोषित किए। जारी सूची के मुताबिक आलमगीर आलम को साहिबगंज, गोड्डा और बोकारो, रामेश्वर उरांव को खूंटी, सिमडेगा और गुमला, चंपई सोरेन को दुमका, देवघर व जामताड़ा, जोबा मांझी को पाकुड़, पलामू और लातेहार, सत्यानंद भोक्ता को रामगढ़, लोहरदगा और हजारीबाग, बन्ना गुप्ता को धनबाद व सरायकेला-खरसावां, बादल को गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), मिथिलेश कुमार ठाकुर को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) व गिरिडीह, हफीजुल हसन को चतरा और कोडरमा तथा जगरनाथ महतो को रांची जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। योजना सह वित्त विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

chat bot
आपका साथी