गढ़वा में पंचायत सचिव की इलाज के दौरान रिम्‍स में मौत, एक दिन पूर्व आए थे ट्रक की चपेट में

Jharkhand Garhwa News गढ़वा में सड़क दुर्घटना में घायल पंचायत सचिव को सोमवार को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया था। वे फरवरी 2021 में सेवानिवृत्त होनेवाले थे। दो माह पूर्व रमना प्रखंड से स्थानांतरित होकर सदर प्रखंड में आए थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 11:56 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:55 PM (IST)
गढ़वा में पंचायत सचिव की इलाज के दौरान रिम्‍स में मौत, एक दिन पूर्व आए थे ट्रक की चपेट में
एक मृतक की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर। फाइल फोटो

गढ़वा, जासं। गढ़वा सदर प्रखंड के पंचायत सचिव बैजनाथ दूबे (58) की मौत हो गई। वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रांची ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को बैजनाथ दूबे मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान एनएच 75 पर गढ़वा शहर में चमारी मिस्त्री के मकान के समीप पीछे से आए मालवाहक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया।

इससे बैजनाथ दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। बताया गया कि बैजनाथ दूबे फरवरी 2021 में सेवानिवृत्त होनेवाले थे। दो माह पूर्व रमना प्रखंड से स्थानांतरित होकर सदर प्रखंड में आए थे। उनके आसमयिक मौत पर प्रखंड व अंचल कर्मचारियों ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी