Garhwa Coronavirus News: गढ़वा में कोरोना के 37 नए पाॅजिटिव मरीज, 42 संक्रमित हुए स्वस्थ

Garhwa Coronavirus News गढ़वा में अब तक 9 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 1786 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल 194 संक्रमितों का जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:35 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 09:37 AM (IST)
Garhwa Coronavirus News: गढ़वा में कोरोना के 37 नए पाॅजिटिव मरीज, 42 संक्रमित हुए स्वस्थ
कोविड अस्‍पताल में कोरोना मरीजों का इलाज करते चिकित्‍सक।

गढ़वा, जासं। गढ़वा जिले में शुक्रवार को 37 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 26 संक्रमितों की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में हुई है। जबकि ट्रूनेट जांच 11 संक्रमित की पहचान हुई है। उक्त सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर कोविड अस्पतालों में इलाजरत 42 संक्रमित स्वस्थ होकर घर भेजे गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1989 तक पहुंच चुका है।

अब तक 09 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि 1786 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। फिलवक्त 194 संक्रमितों का जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को जिले में 1030 लोगों की सैंपलिंग हुई। इसमें 536 सैंपल को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। जबकि 224 सैंपल का ट्रूनेट तथा 270 सैंपल की रैपिड एंटिजेन किट से जांच हुई।

chat bot
आपका साथी