झारखंड के 3.67 लाख किसान अब भी PM Kisan से वंचित, कांग्रेस की कर्जमाफी योजना का इंतजार

PM Kisan 3.67 लाख किसान अब भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) के लाभ से वंचित हैं। वजह बस इतनी है कि इन किसानों का नाम उनके आधार से मेल नहीं खा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 08:06 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 12:24 PM (IST)
झारखंड के 3.67 लाख किसान अब भी PM Kisan से वंचित, कांग्रेस की कर्जमाफी योजना का इंतजार
झारखंड के 3.67 लाख किसान अब भी PM Kisan से वंचित, कांग्रेस की कर्जमाफी योजना का इंतजार

रांची, [आनंद मिश्र]। PM Kisan झारखंड राज्य के 3.67 लाख किसान अब भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) के लाभ से वंचित हैं। वजह बस इतनी है कि इन किसानों का नाम उनके आधार से मेल नहीं खा रहा है। भारत सरकार ने फिलहाल इन्हें खारिज श्रेणी में डालते हुए लाभ से वंचित कर रखा है। हालांकि, गनीमत है कि इस दिशा में सुधार की पहल शुरू हुई है, जिसके परिणाम भी दिखने लगे हैं। चार माह पूर्व पीएम किसान के लाभ से वंचित किसानों का आंकड़ा 6.52 लाख था।

बता दें कि राज्य सरकार के स्तर से भारत सरकार को कुल 21,59,821 किसानों का डाटा भेजा गया था। इनमें करीब तीस फीसद, 6,52,596 किसानों का नाम आधार से न मिलने के कारण रिजेक्ट हो गया था। पीएम किसान योजना के तहत किसानों का निबंधन और डाटा इंट्री का कार्य जिला स्तर पर किया गया था। इसलिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने नामों की त्रुटि में सुधार के लिए जिलों का कड़ा निर्देश दिया था। पिछले चार माह में तीन लाख से अधिक किसानों के नामों में त्रुटि को दूर कर लिया गया है। जिनके नामों में सुधार हो गया है, उन किसानों को पहली किस्त मिलनी शुरू भी हो गई है। 

14 लाख से अधिक किसानों को मिली पहली किस्त, सात लाख को दूसरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 10 जनवरी तक राज्य के 14,41,013 किसानों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है। जबकि, 7,37,326 किसानों को दूसरी और 4,09,560 किसानों को तीसरी किस्त मिल चुकी है। पीएम किसान के तहत कृषकों को तीन किस्तों में छह हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। कृषि विभाग का दावा है कि इस माह के अंत तक 15.50 लाख किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव के कारण नाम में सुधार की प्रक्रिया मंद रही।

chat bot
आपका साथी