MS Dhoni के घर आया नया मेहमान, पत्‍नी Sakshi Dhoni ने दी खुशखबरी, कही ये बात...

MS Dhoni Sakshi Dhoni झारखंड के दुलारे रांची के राजकुमार और नामचीन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब घोड़े की सवारी करेंगे। हाल ही में उन्‍होंने चेतक नाम का घोड़ा खरीदा है। धोनी की पत्‍नी साक्षी सिंह रावत ने चेतक का वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:48 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:30 PM (IST)
MS Dhoni के घर आया नया मेहमान, पत्‍नी Sakshi Dhoni ने दी खुशखबरी, कही ये बात...
MS Dhoni, Sakshi Dhoni: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब घोड़े की सवारी करेंगे। उन्‍होंने चेतक नाम का घोड़ा खरीदा है।

रांची, जेएनएन। MS Dhaoni, Sakshi Dhoni अंतर्राष्‍ट्रीय दिग्‍गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी सिंह रावत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। देश में कोरोना संकट के बीच उनके घर खास मेहमान चेतक आया है, जिसका वीडियो सोशल साइट इंस्‍टाग्राम पर डालने के बाद धोनी की पत्‍नी साक्षी सिंह रावत को उनके प्रशंसक बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। साक्षी धोनी को घोड़े के नाम पर लोगों ने जमकर लताड़ा। यूजर्स ने कहा कि आपके परिवार का खास मेहमान चेतक आपको ही मुबारक...।

झारखंड के दुलारे, रांची के राजकुमार और नामचीन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब घोड़े की सवारी करेंगे। हाल ही में उन्‍होंने चेतक नाम का घोड़ा खरीदा है। धोनी की पत्‍नी साक्षी सिंह रावत ने चेतक का वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। चेतक को परिवार में बतौर सदस्‍य शामिल किए जाने की जानकारी देते हुए साक्षी ने लिखा- चेतक, आपका हमारे घर में स्वागत है। जब आप लिली ( धोनी का पालतू कुत्ता) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह भद्र व्‍यवहार किया। आप हंसी- खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किए जाते हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

इधर सोशल मीडिया में बेहद एक्टिव रहने वाली साक्षी सिंह रावत को चेतक के वीडियो शेयर करने पर भूमि भट्ट नाम की यूजर ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। भूमि ने लिखा- क्या आप भारत में रह रहे हैं? हमारे देश में अभी क्या हो रहा है, इसके बारे में भी कुछ जानते हैं? इस कोविड संकट में आप अपने देश के मरते हुए लोगों के बारे में जरा भी चिंतित नहीं हैं। आप और आपके पति दोनों बेरहम हैं। अपने नए घोड़े को दिखाने के लिए ऐसी उत्‍सुकता ठीक नहीं।  

बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी का रांची में खूबसूरत फार्म हाउस है। यह 46 एकड़ में फैला है। जहां वे स्‍ट्राबेरी, ओल से लेकर तमाम सब्जियां उगाते हैं। धोनी के ऑर्गेनिक खेती की चर्चा पूरी दुनिया में है। यहां उपजाई गई सब्जियां दुबई और दूसरे देशों में एक्‍सपोर्ट की जाती हैं। इधर रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने ईजा फार्म्‍स के नाम से आउटलेट खोला है, जहां उनके फार्म हाउस की सब्जियां और डेयरी प्रोडक्‍ट बेचे जाते हैं।  

महेंद्र सिंह धोनी बाइकों के शौकीन हैं, वहीं उन्‍होंने एक से एक एसयूवी भी खरीद रखा है। धोनी जब भी रांची में रहते हैं, वे यहां सड़कों पर बाइकिंग करते दिख जाते हैं। अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से अरसे से अलग चल रहे धोनी की दीवानगी उनके प्रशंसकों में देखते बनती है। खासकर युवा धोनी के स्‍टाइल के कायल हैं। उनके ड्रेसेज से लेकर हेयर स्‍टाइल तक नौजवानों को खूब पसंद आते हैं।

chat bot
आपका साथी