पप्‍पू सिंह के शतक से झारखंड एकादश बना शमशेर कप का विजेता, बर्दवान क्‍लब को 66 रन से हराया

Shamsher Cup T20 Cricket Tournament शमशेर कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में खेला गया। झारखंड के खिलाड़ी पप्पू कुमार सिंह ने मैच में नाबाद शतक बनाया। पप्पू ने अपनी पारी में आठ छक्के जमाए। उन्‍हें मैच का बेस्‍ट खिलाड़ी चुना गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 07:23 PM (IST)
पप्‍पू सिंह के शतक से झारखंड एकादश बना शमशेर कप का विजेता, बर्दवान क्‍लब को 66 रन से हराया
मैच में पप्‍पू सिंह ने नाबाद शतक बनाया।

रांची, जासं। Shamsher Cup T20 Cricket Tournament झारखंड एकादश की टीम ने शमशेर कप टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में खेले गए टूर्नामेंट में सोमवार को झारखंड की टीम ने बर्दवान क्‍लब को 66 रन से हरा दिया। झारखंड अंडर 19 टीम के पूर्व खिलाड़ी पप्पू कुमार सिंह ने मैच में शानदार नाबाद शतक (58 गेंद पर 110 नाबाद) बनाया। पप्पू ने अपनी पारी में आठ छक्के जमाए। वह मैन ऑफ द फाइनल बने। साथ ही उनको बेस्ट बैट्समैन का इनाम भी मिला। यह टूर्नामेंट बंगाल के मुर्शिदाबाद में संपन्न हुआ। इसमें झारखंड से बनी टीम ने हिस्सा लिया।

संक्षिप्त स्कोर:

झारखंड एकादश: 20 ओवर में एक विकेट पर 226 रन (पप्पू कुमार सिंह 110 नाबाद, परवेज 80, अमित 40 नाबाद)।

बर्दवान क्लब: 16.5 ओवर में 160-10 (ऋविजय भारती 55, ऋषिकेश तिवारी 5-30, युवराज कुमार 2-20, रोहित मेहता 2-15)।

chat bot
आपका साथी