Jharkhand E Pass को लेकर ना रहें भ्रम में, अनलॉक 3 में नहीं मिली कोई नई छूट; जानें विस्‍तार से

Jharkhand E Pass Lockdown E Pass News अनलॉक 3 में हालांकि कई छूट दी गई है लेकिन ई पास की व्‍यवस्‍था में कोई नई राहत नहीं दी गई है। यह पहले से जारी आदेशों के अनुसार ही चलता रहेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:52 AM (IST)
Jharkhand E Pass को लेकर ना रहें भ्रम में, अनलॉक 3 में नहीं मिली कोई नई छूट; जानें विस्‍तार से
Jharkhand E Pass, Lockdown E Pass News अनलॉक 3 में कई छूट दी गई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में जारी स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह यानि लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। 17 जून की सुबह 6 बजे से अनलॉक 3 लागू हो जाएगा। इसके तहत सरकार की ओर से जारी आदेशों का पालन करना होगा। अनलॉक 3 में हालांकि कई छूट दी गई है, लेकिन ई पास की व्‍यवस्‍था में कोई नई राहत नहीं दी गई है। यह पहले से जारी आदेशों के अनुसार ही चलता रहेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने ई पास का नियम लागू किया है ताकि लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। झारखंड में लोगों को एक जि‍ले से दूसरी जिले में जाने के लिए ई पास साथ रखना होगा।

यहां जानें

-निजी वाहन से एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए ई पास जरूरी है।

-दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए भी ई पास आवश्‍यक है।

-झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा l

-कुछ अपवाद को छोड़कर दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम quarantine अनिवार्य होगा l

राज्‍य की सीमा पर चेकिंग

बस परिवहन पर रोक जारी रहेगी। अनलॉक 3 के आदेश 24 जून की सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगे। सार्वजनिक परिवहन के बंद होने की स्थिति में लोग निजी वाहन या फिर कैब-टैक्सी से यात्रा कर रहे हैं। इसके लिए ई पास जरूरी है। ई पास के लिए epassjharkhand.nic.in पर जाएं और पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए ई पास बनाएं। ई पास बन जाने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और यात्रा के समय साथ रखें। साथ में फोटो पहचान पत्र भी रखें।

राज्‍य के बाहर से झारखंड आने के दौरान हवाई या रेल यात्रा का टिकट साथ रखें। केंद्र सरकार, झारखंड सरकार और अन्‍य राज्‍य सरकार की गाड़‍ियों को ई पास से मुक्‍त रखा गया है। राज्‍य से गुजरने वाले वाहनों को भी ई पास रखना जरूरी नहीं है। यानि यदि आप उत्‍तर प्रदेश से बंगाल जा रहे हैं तो पास की आवश्‍यकता नहीं है। वाहनों की चेकिंग के लिए राज्‍य की सीमा और जिलों के चेक नाका पर पुलिस तैनात है।

chat bot
आपका साथी