चिली में झारखंड की बेटियों ने दिखाया दम, हॉकी मैचों में 18 में से किए 10 गोल

Hockey Matches in Chile चिली दौरे के बाद स्वदेश पहुंचने पर तीनों खिलाड़‍ियों का जोरदार स्वागत हुआ। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सीइओ रजनीश कुमार उपाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी ने स्‍वागत किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:03 PM (IST)
चिली में झारखंड की बेटियों ने दिखाया दम, हॉकी मैचों में 18 में से किए 10 गोल
खिलाड़‍ियों का स्वागत करते हॉकी संघ के पदाधिकारी। जागरण

रांची, जासं। चिली दौरे पर गई जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की तीनों खिलाड़‍ियों का रांची पहुंचने पर हॉकी झारखंड द्वारा शानदार स्वागत किया गया। चिली दौरे में भारतीय टीम ने छह मैच खेले। इसमें पांच मैच में उसे जीत मिली। इस टीम में झारखंड की सुषमा कुमारी, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल थी। भारतीय टीम की ओर से इस दौरे में कुल 18 गोल हुए हैं जिनमें 10 गोल इन तीन खिलाड़‍ियों ने दागे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी आदि ने फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से तीनों खिलाड़ी हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों के साथ अपने घर रवाना हो गई।

3000 मीटर दौड़ में सुप्रीति ने कांस्य जीता

भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं  मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में चल रहे 18वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुमला की सुप्रिती कच्छप  ने 3000 मीटर दौड़ में नौ मिनट व 57सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले चैंपियनशिप के पहले दिन सुप्रिती ने 5000 मीटर में कांस्य पर कब्जा जमाया था। उसकी उपलब्धि पर संघ के  अध्यक्ष डा. मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह,  कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडे, संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डा. प्रभात शंकर,  प्रभाकर वर्मा, चीफ कोच विनोद सिंह आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी