Jharkhand: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 15 हजार के पार, सरकार में नीचे से ऊपर तक खलबली...

Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार से पार हो गई है। सोमवार को यह संख्या 15343 पहुंच गई थी। वहीं मंगलवार को संक्रमित मरीजों का यह आंकड़ा पार कर शाम तक 375 नए मरीजों के बढ़ने से 15718 पहुंच गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:59 PM (IST)
Jharkhand: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 15 हजार के पार, सरकार में नीचे से ऊपर तक खलबली...
Jharkhand Coronavirus Cases News Update: झारखंड में कोरोना संक्रमित की संख्या का 15 हजार पार कर गई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases News Update राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार से पार हो गई है। सोमवार को यह संख्या 15,343 पहुंच गई थी। वहीं, मंगलवार को संक्रमित मरीजों का यह आंकड़ा पार कर शाम तक 375 नए मरीजों के बढ़ने से 1,5718 पहुंच गई। राज्य में कोरोना की पहली लहर में संक्रमित की सर्वाधिक संख्या 15,541 पहुंची थी। राज्य में मंगलवार को भी विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। रांची में लोकायुक्त कार्यालय के आधा दर्जन कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, इधर, रामगढ़ में दो तथा सिमडेगा व गोड्डा में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। राज्य में रिकवरी रेट में भी लगातार गिरावट आ रही है। राज्य में एक समय में यह दर 98 फीसद थी जो अब घटकर 88 फीसद पहुंच गई है। इस तरह, इसमें दस फीसद की गिरावट आई है। देश में यह दर झारखंड से अधिक 89 फीसद है।

शाम तक कहां मिले कितने कोरोना संक्रमित कोडरमा : 90 दुमका : 68 गोड्डा : 52 लोहरदगा : 42 सिमडेगा : 41 गिरिडीह : 39 जामताड़ा : 25 सरायकेला खरसावां : 18

ऐसे बढ़ रहे संक्रमित मरीज 1 अप्रैल : 690 2 अप्रैल : 694 3 अप्रैल : 873 4 अप्रैल : 788 5 अप्रैल : 1,086 6 अप्रैल : 1,264 7 अप्रैल : 1,312 8 अप्रैल : 1,882 9 अप्रैल : 1,925 10 अप्रैल : 2,373 11 अप्रैल : 2,296 12 अप्रैल : 2,366 13 अप्रैल 375 (आठ जिलों में शाम सात बजे तक)

chat bot
आपका साथी