Jharkhand Covid Crisis: झारखंड में सबसे तेज फैल रहा कोरोना; बस ये 3 राज्‍य ही आगे

Jharkhand Covid Crisis झारखंड में कोरोना संक्रमण अब छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद सबसे तेज रफ्तार से फैल रहा है। हम आपको यह डराने के लिए नहीं बल्कि सतर्क करने के लिए बता रहे। नए मामले दोगुनी दर अर्थात दो फीसद की दर से बढ़ रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:47 PM (IST)
Jharkhand Covid Crisis: झारखंड में सबसे तेज फैल रहा कोरोना; बस ये 3 राज्‍य ही आगे
Jharkhand Covid Crisis: झारखंड में कोरोना संक्रमण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के बाद सबसे तेज रफ्तार से फैल रहा।

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। Jharkhand Covid Crisis झारखंड में कोरोना का संक्रमण अब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद सबसे तेज रफ्तार से फैल रहा है। हम आपको यह डराने के लिए नहीं, बल्कि सतर्क करने के लिए बता रहे हैं। एक सप्ताह (9-16 अप्रैल) के आंकड़ों के विश्लेषण से यह सामने आया है कि झारखंड में कोरोना के मामले जहां पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसत एक फीसद की दर से (कुल मामले से) बढ़ रहे थे, वहीं अब मामले इससे दोगुनी दर अर्थात दो फीसद की दर से बढ़ रहे हैं। अब सिर्फ छत्तीसगढ़ (3 फीसद), उत्तर प्रदेश (2.6 फीसद) तथा मध्य प्रदेश (2.3 फीसद) में ही यह दर झारखंड से अधिक है।

राज्य में दो से नौ अप्रैल के बीच कोरोना के मामले एक फीसद की दर से ही बढ़ रहे थे। उस समय छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश तथा पंजाब में ही कोरोना के प्रतिदिन की औसत वृद्धि दर झारखंड से अधिक थी। अब प्रतिदिन की औसत वृद्धि में झारखंड ने महाराष्ट्र और पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि पहली लहर में संक्रमण के मामले में झारखंड 15वें स्थान से नीचे रहता था। इस बार झारखंड संक्रमण में बड़े राज्यों को टक्कर दे रहा है। एक्टिव रेशियो की बात करें तो झारखंड में प्रत्येक सौ मामले में 15 वर्तमान में संक्रमित हैं। आठ अप्रैल को झारखंड में प्रत्येक सौ मामले में सात ही संक्रमित थे। इस तरह, एक सप्ताह में झारखंड में यह औसत दोगुनी हो गई। एक्टिव रेशियो के मामले में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश झारखंड से आगे हैं। बाकी सभी राज्य झारखंड से बेहतर स्थिति में हैं।

देश में 72 दिन में तो झारखंड में 39 दिन में ही दोगुने हो रहे मामले

राज्य में कोरोना के मामले के दोगुने होने की अवधि घटकर 39 दिन हो गई है, जबकि देश में 72 दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं। बता दें कि राज्य में दूसरी लहर के पहले इसी साल दो मार्च को झारखंड में कोरोना के मामले दोगुने होने की अवधि 1,829 दिन थी। उस समय देश में मामले के दोगुने होने की अवधि 570 दिन ही थी। इससे राज्य में इस बार कोरोना संक्रमण की हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

संक्रमण में किस राज्य की क्या स्थिति

राज्य - एक्टिव रेशियो - औसत वृद्धि दर (रोजाना) छत्तीसगढ़ 24.1 03 उत्तर प्रदेश 19.0 2.6 मध्य प्रदेश 15.4 2.3 झारखंड 14.9 2.0 गुजरात 12.9 1.9 दिल्ली 7.6 1.9 महाराष्ट्र 17.2 1.7 बिहार 10.9 1.6 राजस्थान 13.6 1.6 हरियाणा 9.9 1.4 उत्तराखंड 11.4 1.4 पंजाब 10.6 1.3 हिमाचल प्रदेश 10.4 1.2 कर्नाटक 9.5 1.0 गोवा 9.7 1.0 बंगाल 6.4 0.9 तेलंगाना 8.9 0.9 तमिलनाडु 6.3 0.8 ओडिशा 4.4 0.6 केरल 5.8 0.6 मिजोरम 5.3 0.6 आंध्र प्रदेश 3.8 0.5 मेघालय 3.8 0.5 सिक्किम 4.0 0.4 त्रिपुरा 1.0 0.1 मणिपुर 0.6 0.1 अरुणाचल प्रदेश 0.5 0.1

chat bot
आपका साथी