Jharkhand Covid Crisis: CM हेमंत रेस, अस्‍पतालों में बढ़े 1824 ऑक्सीजन बेड...

Jharkhand Covid Crisis झारखंड में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 1824 नए ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम 50 अतिरिक्त ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। 24तक यह संख्या और बढ़ेगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:54 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:57 AM (IST)
Jharkhand Covid Crisis: CM हेमंत रेस, अस्‍पतालों में बढ़े 1824 ऑक्सीजन बेड...
Jharkhand Covid Crisis: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर अस्‍पतालों में 1824 ऑक्सीजन वाले बेड बढ़ाए गए।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Covid Crisis झारखंड में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 1824 नए ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद इस दिशा में तत्परता से कार्रवाई की गई। बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समीक्षा के बाद मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बेड की उपलब्धता बढ़ाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम 50 अतिरिक्त ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। 24 अप्रैल तक यह संख्या और बढ़ेगी। ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता बढ़ने के बाद कोविड संक्रमित मरीजों को यथासंभव ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी। राज्य में कुल अतिरिक्त 1824 नए ऑक्सीजन युक्त बेड क्रियाशील किए गए हैं।

कोरोना के इस विकट काल में लोगों को मदद मिल सके इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

राज्य में नये 1824 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। राँची में भी अलग से 300 ऑक्सीजन बेड बढ़ाये गए हैं। और 300 ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की ओर हम बढ़ रहे हैं।

कोरोना से जीतेंगे हम। pic.twitter.com/CYyZhQy7Tk

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 21, 2021

जिला नए बेड अस्पताल बोकारो - 174 - बीजीएच, बोकारो स्टील सिटी चतरा - 50- सदर गैरिएट्रिक वार्ड देवघर - 50-पीएचइडी बसुडीह, जसीडीह (देवघर) धनबाद - 82- एसएनएमसीएच, धनबाद दुमका - 70- नए बिल्डिंग में पूर्वी सिंहभूम - 263 - कांतिलाल, एमजीएम, टीएमएच गढ़वा - 50 - पीएचसी, मझिआंव गिरिडीह - 50 - एएनएम हास्टल गोड्डा - 50 - सदर अस्पताल गुमला - 50 - नर्सिंग कौशल कालेज हजारीबाग - 90 - शेख भिखारी मेडिकल कालेज जामताड़ा - 50 - जिला अस्पताल खूंटी - 80 - एमसीएच 1 एवं 2 कोडरमा - 50 - सदर अस्पताल लातेहार - 50 - डीसीएचसी, राजहर लोहरदगा - 50 - समर्थ विद्यालय पाकुड़ - 50 - एएनएम ट्रेनिग कालेज पलामू - 50- जीएनएम कालेज रामगढ़ - 50 - सीसीएल अस्पताल, टाटा अस्पताल साहिबगंज - 75 - एसडीएच, सदर अस्पताल राजमहल सरायकेला - 50 - सदर अस्पताल सिमडेगा - 200 - पालिटेक्नीक कालेज प. सिंहभूम - 50 - डीटीआइ, पाताहातू

कोरोना वायरस संक्रमण के इस विकट काल में लोगों को मदद मिल सके इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। राज्य में नये 1824 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। रांची में भी अलग से 300 ऑक्सीजन बेड बढ़ाए गए हैं। और 300 ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की ओर हम बढ़ रहे हैं। कोरोना से जीतेंगे हम। हेमंत सोरेन, सीएम, झारखंड

chat bot
आपका साथी