Coronavirus Vaccine: झारखंड में एक दिन में 1.25 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका

Jharkhand Coronavirus Vaccine 1.08 लाख को पहली डोज और 17794 को दूसरी डोज का टीकाकरण हुआ। कोवैक्सीन नहीं होने के कारण आठ जिलों में युवाओं को दूसरी डोज नहीं लगी। जुलाई में वैक्‍सीनेशन की रफ्तार और भी तेज होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:56 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:59 PM (IST)
Coronavirus Vaccine: झारखंड में एक दिन में 1.25 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका
Jharkhand Coronavirus Vaccine कोवैक्सीन नहीं होने के कारण आठ जिलों में युवाओं को दूसरी डोज नहीं लगी।

रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सप्ताहांत टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में रविवार को 1.25 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 1,08,030 लोगों को पहली डोज का टीका लगा, जबकि 17,794 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा। सप्ताहांत अभियान के तहत पहली बार इतनी अधिक संख्या में टीकाकरण हुआ है। रविवार को 18 से 44 वर्ष के 79,657 युवाओं को पहली तथा 2,658 को दूसरी डोज का टीका लगा।

कोवैक्सीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण राज्य के आठ जिलों में युवाओं को दूसरी डोज का टीका नहीं लग पाया। इनमें बोकारो, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा तथा सरायकेला खरसावां शामिल हैं। अन्य नागरिकों की बात करें, तो 45 वर्ष से अधिक आयु के 27,946 नागरिकों को पहली तथा 14,245 को दूसरी डोज का टीका लगा।

अबतक किसका कितना टीकाकरण

पहली डोज

हेल्थ केयर वर्कर्स : 2,05,770 (95 प्रतिशत)

फ्रंटलाइन वर्कर्स : 3,56,110 (94 प्रतिशत)

18-44 वर्ष  : 14,50,344  (09 प्रतिशत)

45-59 वर्ष  : 15,46,051 (30 प्रतिशत)

60 वर्ष से अधिक : 13,15,254 (41 प्रतिशत)

दूसरी डोज

हेल्थ केयर वर्कर्स : 1,54,580 (81 प्रतिशत)

फ्रंटलाइन वर्कर्स : 2,08,686 (78 प्रतिशत)

18-44 वर्ष  : 34,815  (67 प्रतिशत)

45-59 वर्ष  : 2,15,254 (81 प्रतिशत)

60 वर्ष से अधिक : 2,99,031 (70 प्रतिशत)

(नोट : दूसरी डोज की उपलब्धि का प्रतिशत निर्धारित अवधि पर दूसरी डोज लेने वालों का है।)

गोड्डा में एक महिला को एक ही दिन लगी वैक्सीन की दो डोज

मोबाइल टीकाकरण अभियान के तहत देवडांड़ में शनिवार को एक ही महिला को वैक्सीन की दो डोज देने की घटना सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार बुलबुल कुमारी टीका लेने के लिए देवडांड़ स्थित टीकाकरण केंद्र पर गई थी। बुलबुल को एक बांह में वैक्सीन की डोज देने के बाद, दूसरे बांह में भी दूसरी डोज दे दी गई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

chat bot
आपका साथी