Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में फिर बढ़ रहा कोरोना, रांची-जमशेदपुर में नए मामलों में तेजी Latest Update

Jharkhand Coronavirus News झारखंड में दूसरे राज्यों से आ रहा कोरोना फिर से आम-अवाम की संकट बढ़ा सकता है। रांची व जमशेदपुर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस संक्रमण का ताजा हाल यह है कि अब एक्टिव केस की संख्‍या बढ़कर 200 के पार हो गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:25 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में फिर बढ़ रहा कोरोना, रांची-जमशेदपुर में नए मामलों में तेजी Latest Update
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना वायरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News राज्य में अगस्त-सितंबर माह में कोरोना का संक्रमण शून्य स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन अब यहां संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। खासकर रांची तथा पूर्वी सिंहभूम में यह संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में एक समय एक्टिव केस की संख्या घटकर 52 हो गई थी। अब यह संख्या एक बार फिर बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। शनिवार को 30 नए मरीजों के मिलने से यह संख्या बढ़कर 202 हो गई।

राज्य के वर्तमान 202 एक्टिव केस में आधे से अधिक कुल 129 संक्रमित सिर्फ रांची में हैं। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 20 एक्टिव केस हैं। इसी साल अगस्त माह में राज्य के 14 जिले ऐसे थे जहां कोई संक्रमित नहीं था। अब ऐसे जिलों की संख्या घटकर 10 हो गई है। राज्य में वर्तमान में जो भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं वे मुंबई, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल से लौटनेवाले हैं।

राहत की बात यह है कि संक्रमित लोगों में अधिसंख्य में कोरोना का संक्रमण गंभीर नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में लागू विभिन्न पाबंदियों में चरणबद्ध ढंग से दी जा रही छूट तथा पर्व त्योहारों के कारण दूसरे राज्यों से लौटनेवाले सभी लोगों की कोरोना जांच तथा संक्रमित पाए जाने पर अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने भी दशहरा से पूर्व सभी

उपायुक्तों को आगाह करते हुए कहा था राज्य में पर्व-त्योहारों को देखते हुए अगले 100 दिन काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अवधि में कोरोना जांच में तेजी लाने तथा क्वारंटाइन व कंटेनमेंट जोन के प्रविधानों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

कहां कितने एक्टिव केस (आंकड़े 23 अक्टूबर तक)

रांची : 129, पूर्वी सिंहभूम : 20, रामगढ़ : 12, धनबाद : 09, बोकारो : 08, गुमला : 05, जामताड़ा : 04 हजारीबाग : 03, चतरा : 03, सरायकेला खरसावां : 03, पश्चिमी सिंहभूम : 02 लोहरदगा : 02, पाकुड़ : 01 देवघर : 01

इन जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं

दुमका गिरिडीह गढ़वा गोड्डा खूंटी कोडरमा लातेहार पलामू साहिबगंज सिमडेगा

राज्य में किस सप्ताह कहां मिले कितने मरीज 20-26 सितंबर : 78 27 सितंबर-03 अक्टूबर : 70 04-10 अक्टूबर : 88 11-17 अक्टूबर : 78 18-23 अक्टूबर : 162

chat bot
आपका साथी