Jharkhand Corona Update @ 12 May: झारखंड में आज कोरोना से 97 मौत, 4362 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में आज 4362 नए संक्रमित मिले जबकि 8331 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 97 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में 658 नए मरीज मिले जबकि 2020 मरीज स्वस्थ हुए। यहां 19 मरीजों की मौत हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 10:40 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 12 May: झारखंड में आज कोरोना से 97 मौत, 4362 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज 4,362 नए संक्रमित मिले, जबकि 97 मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में बुधवार को लगातार चौथे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। यहां 4,362 नए संक्रमित मिले, जबकि 8,331 मरीज स्वस्थ भी हुए। नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से यहां संक्रमित मरीजों (एक्टिव केस) की संख्या लगातार घट रही है। अब यह संख्या 61 हजार से घटकर 50,467 हो गई है।

झारखंड में लगातार दूसरे दिन मिले पांच हजार से कम मरीज, रांची में मिले 658

राज्य में बुधवार को 48,005 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 4,362 संक्रमित मिले। इस तरह प्रत्येक सौ लोगों की जांच में नौ लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में लगातार दूसरे दिन पांच हजार से कम संख्या में मरीज मिले हैं। बुधवार को रांची में सबसे अधिक 658 नए मरीज मिले। राहत की बात यह है कि यहां तीन गुना से अधिक कुल 2,020 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में लगातार छठे दिन एक हजार से कम संख्या में नए मरीज मिले हैं। हालांकि रांची में लगातार दो दिनों से दैनिक मामले में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार व मंगलवार को यहां क्रमश: 526 और 583 नए मरीज ही मिले थे। इससे पहले यहां मिलनेवाले दैनिक मामले में लगातार चार दिनाें तक गिरावट दर्ज की गई थी।

97 कोरोना मरीजों की मौत, 19 रांची के

राज्य में बुधवार को 97 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें 19 मरीज रांची के थे। पूर्वी सिंहभूम में 18, धनबाद में नौ, बोकारो में आठ, गिरिडीह में छह, रामगढ़ में पांच, गढ़वा में चार, देवघर, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम में तीन-तीन, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा में दो-दो, दुमका व सिमडेगा में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हुई है। पांच अन्य जिलों में कोई मौत नहीं हुई है। राज्य में लगातार दूसरे दिन मरीजों की मौत में गिरावट दर्ज की गई है। इस माह यह दूसरा अवसर है जब सौ से कम संख्या में मरीज की मौत हुई। इससे पहले, नौ मई को 97 मरीजों की मौत हुई थी।

बीस जिलों में नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ

राज्य में 24 में से बीस जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रांची, साहिबगंज, सरायकेला तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

बुधवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो  142  763 चतरा 267  473 देवघर 137  488 धनबाद  160  217 दुमका  67  104 पूर्वी सिंहभूम 489  873 गढ़वा 128   36 गिरिडीह 105  171 गोड्डा 85  110 गुमला 110  234 हजारीबाग 434  452 जामताड़ा 110  87 खूंटी 135   103 कोडरमा  143  312 लातेहार 137  617 लोहरदगा 62   142 पाकुड़ 06  110 पलामू  302  376 रामगढ़ 271  160 रांची 658  2,020 साहिबगंज 34  46 सरायकेला 58  103 सिमडेगा 116  78 पश्चिमी सिंहभूम 216  256

इस माह कोरोना संक्रमण का ट्रेंड 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई  5,974  5,810   132 5 मई  5,770  5,804  141 6 मई 6,974   5,740  133 7 मई  5,973  5,293  136 8 मई  6,112  5,953  141 9 मई 4,169  6,461  97 10 मई  6,187  6,962  129 11 मई  4,365  7,531  103 12 मई  4,362  8,331  97

chat bot
आपका साथी