Jharkhand Corona Update @ 15 May: झारखंड में आज कोरोना से 65 मौतें, 3157 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में लगातार सातवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। शनि‍वार को यहां 3157 नए मरीज मिले जबकि दोगुने से अधिक कुल 6762 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 65 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:22 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 15 May: झारखंड में आज कोरोना से 65 मौतें, 3157 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में शनि‍वार को कुल 52939 लोगों की कोरोना जांच हुई ज‍िनमें 3157 संक्रम‍ित म‍िले।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update कराह रहे झारखंड में कोरोना संक्रमण से हालात अब तेजी से सुधर रहे हैं। राज्य में लगातार सात दिनों से नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी लगातार सुधार हाे रहा है। एक समय राज्य में यह दर घटकर 74 फीसद तक पहुंच गई थी। अब यहां मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85.37 फीसद हो गई है।

देश में 84 तो झारखंड में अबतक 85 फीसद मरीजों ने दी कोरोना को मात

सबसे बड़ी बात यह कि लंबे समय बाद झारखंड में यह दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर यह दर वर्तमान में 83.80 है। राज्य में मरीजों के लगातार स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या भी घट रही है। पिछले माह राज्य में यह संख्या बढ़कर 61 हजार पहुंच गई थी, अब यह घटकर 41,386 हो गई है।

राज्य में 3,157 नए संक्रमित मिले, इससे दोगुने से अधिक मरीज हुए स्वस्थ

शनिवार को राज्य में 52,939 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 3,157 संक्रमित पाए गए। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में छह लोग ही संक्रमित मिले। वहीं, नए मरीजों के मिलने से दोगुने से अधिक कुल 6,762 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में शनिवार को 465 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई, जबकि यहां 2,206 मरीज स्वस्थ हुए। इस तरह, रांची में नए मरीज मिलने से लगभग पांच गुना अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं।

मरीजों की मौत में लगातार दूसरे दिन गिरावट

राज्य में कोरोना मरीजों की होनेवाली मौत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। यह बड़ी राहत की खबर है। राज्य में 24 घंटे के भीतर 65 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमें 19 मरीज रांची के हैं। अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 12, बोकारो व गिरिडीह में छह-छह, गढ़वा, रामगढ़ व लोहरदगा में तीन-तीन, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम व पलामू में दो-दो,  देवघर, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा व सिमडेगा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। सात जिले में कोई मौत नहीं हुई है। इनमें चतरा, दुमका, गुमला, लातेहार, पाकुड़, साहिबगंज तथा सरायकेला शामिल हैं।

शनिवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो  146  417 चतरा 106  65 देवघर 108  261 धनबाद  128  143 दुमका  22  30 पूर्वी सिंहभूम 297  743 गढ़वा 68   43 गिरिडीह 107  247 गोड्डा 41  41 गुमला 197  176 हजारीबाग 200  611 जामताड़ा 63  156 खूंटी 73   169 कोडरमा  129  152 लातेहार 76   47 लोहरदगा 94   166 पाकुड़ 01  191 पलामू  230  239 रामगढ़ 202  179 रांची 465  2,206 साहिबगंज 19  57 सरायकेला 47  119 सिमडेगा 103  65 पश्चिमी सिंहभूम 235  239

इस माह कोरोना संक्रमण का ट्रेंड

दिन-नए मरीज-स्‍वस्‍थ-मौत 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई  5,974  5,810   132 5 मई  5,770  5,804  141 6 मई 6,974   5,740  133 7 मई  5,973  5,293  136 8 मई  6,112  5,953  141 9 मई 4,169  6,461  97 10 मई  6,187  6,962  129 11 मई  4,365  7,531  103 12 मई  4,362  8,331  97 13 मई  4,991  6,882  108 14 मई 3,776  7,112  76 15 मई 3,157  6,762  65

chat bot
आपका साथी