Jharkhand Corona Update @ 18 May: झारखंड में आज कोरोना से 62 मौतें, 2925 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में में 10 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस लगभग आधे हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद यहां 8 मई को संक्रमित मरीजों (एक्टिव केस) की सर्वाधिक संख्या 61195 हो गई थी। 10 दिनों बाद यह संख्या घटकर 31528 हो गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 04:53 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 04:53 AM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 18 May: झारखंड में आज कोरोना से 62 मौतें, 2925 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में में 10 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस लगभग आधे हो गए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में 10 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस लगभग आधे हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद यहां 8 मई को संक्रमित मरीजों (एक्टिव केस) की सर्वाधिक संख्या 61,195 हो गई थी। इसके बाद इसमें लगातार कमी आने लगी। दस दिनों बाद अब यह संख्या घटकर 31,528 हो गई है। राज्य में लगातार नए संक्रमितों की संख्या में कमी आने तथा इससे अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या में कमी आई है। इसी कारण, राज्य में जहां रिकवरी रेट बढ़कर 89 फीसद हो गई है, वहीं एक्टिव रेशियो में भी कमी आई है। एक समय राज्य में यह रेशियो 25 फीसद तक पहुंच गया था। मतलब यह कि प्रत्येक सौ मरीजों में इतने मरीज उस समय संक्रमित थे। अब यह रेशियो घटकर दस फीसद हो गया है।

राज्य में 24 घंटे में 2,925 नए मरीज मिले, 4,859 मरीज हुए स्वस्थ

इधर, राज्य में मंगलवार को 54,338 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 2,925 संक्रमित पाए गए। इस तरह प्रत्येक साै सैंपल की जांच में 5.38 सैंपल संक्रमित मिले। राज्य में दो दिनों से नए केस में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 4,859 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 62 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची की बात करें तो यहां 289 नए मरीज मिले, जबकि 330 स्वस्थ हुए। यहां 20 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हुई।

मंगलवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

बोकारो 198  365 चतरा 48  00 देवघर 37  92 धनबाद 241  144 दुमका  09  68 पूर्वी सिंहभूम 784  948 गढ़वा 61   285 गिरिडीह 58  241 गोड्डा 33  71 गुमला 94  167 हजारीबाग 170  401 जामताड़ा 29  134 खूंटी 71   156 कोडरमा  96  141 लातेहार 78  135 लोहरदगा 71  162 पाकुड़ 07  04 पलामू  102  223 रामगढ़ 104  319 रांची 289  330 साहिबगंज 37  45 सरायकेला 44  65 सिमडेगा 70  113 पश्चिमी सिंहभूम 194  250

हजारीबाग में संक्रमण दर में 15 फीसद की कमी

हजारीबाग में एक सप्ताह में संक्रमण दर 15 फीसद कम हो गई है। तीन से नौ मई के बीच यहां संक्रमण दर 26.21 फीसद था। 10 से 16 मई के बीच यहां यह दर घटकर 10.76 फीसद हो गई। हजारीबाग के अलावा गोड्डा में नौ फीसद, बोकारो व गढ़वा में लगभग आठ फीसद, कोडरमा में सात फीसद, रांची व पश्चिमी सिंहभूम में छह फीसद की कमी आई है। सिर्फ पाकुड़ में संक्रमण दर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। 

किस जिले में साप्ताहिक संक्रमण दर में कितनी कमी

जिला - 3-9 मई - 10-16 मई पलामू 12.62 12.53 लातेहार 16.46 11.42 पूर्वी सिंहभूम 16.21 11.19 हजारीबाग 26.01 10.76 पश्चिमी सिंहभूम 16.72 10.76 बोकारो 18.13 10.29 जामताड़ा 8.60 9.77 रामगढ़ 16.18 9.25 कोडरमा 15.37 8.36 खूंटी 10.13 7.44 रांची 13.48 7.28 गुमला 13.84 7.12 सिमडेगा 9.91 7.03 गढ़वा 15.09 6.83 देवघर 9.64 6.50 लोहरदगा 12.18 6.30 गिरिडीह 9.78 5.81 चतरा 10.31 5.05 पाकुड़ 2.20 3.81 धनबाद 4.20 3.74 सरायकेला 7.72 2.92 गोड्डा 11.29 2.28 दुमका 3.70 1.62 साहिबगंज 3.60 1.59

chat bot
आपका साथी