Jharkhand Corona Update @ 17 May: झारखंड में आज कोरोना से 60 मौतें, 2507 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण अब पिछले पांव पर है। सोमवार को यहां 2507 नए मरीज मिले जबकि इससे दोगुने से अधिक कुल 5463 मरीज स्वस्थ हुए। 24 घंटे के भीतर 60 कोरोना मरीजों की मौत हुई जिनमें दस मरीज रांची के हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में लॉकडाउन लागू होने के बाद कोरोना के संक्रमण में तेजी से कमी आई है। स्थिति यह है कि पिछले सप्ताह (10-16 मई) संक्रमण दर उत्तर प्रदेश तथा तेलंगाना के बाद सबसे कम झारखंड में रही। इस अवधि में झारखंड में साप्ताहिक संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) महज 7.09 फीसद रही। उत्तर प्रदेश में यह 6.67 तथा तेलंगाना में 7.01 फीसद रही। दूसरी तरफ देश के 12 राज्यों में साप्ताहिक पॉजिटविटी रेट 20 फीसद से अधिक रही। पूरे देश में यह दर 18.17 फीसद रही।
राज्य में मिले 2,507 नए मरीज, दोगुने से अधिक कुल 5,463 मरीज हुए स्वस्थ
झारखंड में लगातार नौवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। सोमवार को यहां 2,507 नए मरीज मिले, जबकि इससे दोगुने से अधिक कुल 5,463 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में महज 292 नए मरीज मिले, जबकि लगभग पांच गुना अधिक कुल 1,617 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 60 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जिनमें दस मरीज रांची के हैं। लगातार नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 33,524 हो गई है।
झारखंड में 15 दिनों में आधी से भी कम हो गई साप्ताहिक संक्रमण दर
झारखंड में साप्ताहिक संक्रमण दर में 15 दिनों में घटकर आधी से भी कम हो गई है। राज्य में 26 अप्रैल से दो मई के बीच सह दर 15.85 फीसद थी जो 10 से 16 मई के बीच घटकर 7.09 फीसद हो गई। इधर, राज्य में लगातार नौवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। सोमवार को यहां 2,507 नए मरीज मिले, जबकि इससे दोगुने से अधिक कुल 5,463 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में भी महज 292 नए मरीज मिले, जबकि लगभग पांच गुना से अधिक कुल 1,617 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 60 कोरोना मरीजों की मौत हुई, जिनमें दस मरीज रांची के थे। लगातार नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 33,524 हो गई है।
12 जिलों में राज्य औसत से अधिक संक्रमण दर
राज्य के 12 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 से 16 मई के बीच राज्य औसत 7.09 फीसद से अधिक रही। इनमें पलामू (12.53), लातेहार (11.42), पूर्वी सिंहभूम (11.19), हजारीबाग (10.76), पश्चिमी सिंहभूम (10.76), बोकारो (10.29), जामताड़ा (9.77), रामगढ़ (9.25), कोडरमा (8.36), खूंटी (7.44), रांची (7.28) तथा गुमला (7.12) शामिल हैं। अन्य सभी 12 जिले में राज्य औसत से कम संक्रमण दर है।
राज्य में ऐसे आई संक्रमण दर में कमी 19 से 25 अप्रैल : 13.11 फीसद 26 अप्रैल से 2 मई : 15.85 फीसद 3 से 9 मई : 12.09 फीसद 10 से 16 मई : 7.09 फीसद
सोमवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ
जिला - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो 137 410 चतरा 20 00 देवघर 76 88 धनबाद 151 88 दुमका 13 73 पूर्वी सिंहभूम 392 629 गढ़वा 99 23 गिरिडीह 85 224 गोड्डा 32 126 गुमला 182 159 हजारीबाग 215 411 जामताड़ा 33 118 खूंटी 94 115 कोडरमा 73 133 लातेहार 55 167 लोहरदगा 41 105 पाकुड़ 04 42 पलामू 127 197 रामगढ़ 119 286 रांची 292 1,617 साहिबगंज 21 45 सरायकेला 52 95 सिमडेगा 82 109 पश्चिमी सिंहभूम 112 203
इस माह कोरोना संक्रमण का ट्रेंड
दिन - नए संक्रमित - स्वस्थ हुए - मौत 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई 5,974 5,810 132 5 मई 5,770 5,804 141 6 मई 6,974 5,740 133 7 मई 5,973 5,293 136 8 मई 6,112 5,953 141 9 मई 4,169 6,461 97 10 मई 6,187 6,962 129 11 मई 4,365 7,531 103 12 मई 4,362 8,331 97 13 मई 4,991 6,882 108 14 मई 3,776 7,112 76 15 मई 3,157 6,762 65 16 मई 2,321 7,119 48 17 मई 2,507 5,463 60