Jharkhand Coronavirus Update: 56 मौतों से झारखंड में हाहाकार, आज मिले 3843 पॉजिटिव

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर 56 मौतें हुई हैं। अकेले रांची में 16 मरीजों की मौत हो गई। आज रांची में 1372 नए संक्रमित मिले। एक्टिव केस की संख्या रांची में बढ़कर 9414 हो गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:25 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: 56 मौतों से झारखंड में हाहाकार, आज मिले 3843 पॉजिटिव
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज म‍िले 3843 नए केस, 56 मरीजों की हो गई मौत।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड एकबारगी कोरोना से दहल उठा है। यहां जानलेवा वायरस के संक्रमण से ताबड़तोड़ मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एकसाथ 56 कोरोना संक्रमितों की मौत से पूरे राज्‍य में हाहाकार मच गया। आज 3843 नए केस मिले, जबकि राज्‍यभर में कुल 56 मरीजों की मौत हो गई। अकेले राजधानी रांची में 16 मरीजों की मौत हो गई। आज रांची में 1372 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या रांची में बढ़कर 9414 हो गई है। आज के आंकड़ों के साथ ही राज्‍य में वर्तमान कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 23 हजार से पार हो गई है।

रांची में बदतर हालात, मरीजों को न तो बेड मिल रहे हैं न ही वेंटिलेटर

रांची में 1372, पूर्वी स‍िंहभूम में 709, देवघर में 173, बोकारो में 140, हजारीबाग में 182, गुमला में 112, कोडरमा में 159, रामगढ़ में 126 तथा पश्‍चिमी स‍िंहभूम में 107 नए मरीज म‍िले। अन्‍य ज‍िलों में सौ से कम संख्‍या में मरीज म‍िले हैं। रांची में 16, पूर्वी सिंहभूम में 13, बोकारो व धनबाद में चार-चार, गोड्डा व लोहरदगा में तीन-तीन, साहिबगंज, लातेहार, कोडरमा, गिरिडीह में दो-दो, दुमका, गढ़वा, पलामू, रामगढ़ व सिमडेगा में एक-एक मरीज की मौत हो गई। कोडरमा के एसपी सहित 128 पुलिस जवान संक्रमित हो गए हैं। जबकि रमना सीओ की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

भयावह हुए हालात, झारखंड में 24 घंटे में 56 कोरोना मरीजों की मौत

राज्य में कोरोना की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। रांची में तो हालात और भी बदतर है। जरूरत पड़ने पर न तो मरीजों का बेड मिल रहा है न ही वेंटिलेटर। अधिसंख्य अस्पतालों में बेड भरे हैं और मरीज इलाज के लिए परेशान हो रहे हैं। दूसरी तरफ, राज्य में कोरोना के रोज रिकार्ड टूट रहे हैं। जहां प्रतिदिन मिलनेवाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं रोज होनेवाली मौत का आंकड़ा भी लगातार रिकार्ड तोड़ रहा है। स्थिति यह है कि शुक्रवार को राज्य में 56 कोरोना मरीजों की जान चली गई। इनमें 16 रांची के थे।

रांची में मिले 1,372 नए संक्रमित, पूरे राज्य में 3,843 नए मरीज का रिकार्ड

राज्य में शुक्रवार को रिकार्ड 3,843 नए कोरोना मरीज की पहचान हुई। लगातार तीसरे दिन तीन हजार से अधिक मरीज मिले हैं। रांची में 1,372, पूर्वी स‍िंहभूम में 709, देवघर में 173, बोकारो में 140, हजारीबाग में 182, गुमला में 112, कोडरमा में 159, रामगढ़ में 126 तथा पश्‍चिमी स‍िंहभूम में 107 नए मरीज म‍िले। अन्‍य ज‍िलों में सौ से कम संख्‍या में मरीज म‍िले हैं। कोडरमा के एसपी सहित झारखंड पुलिस के 128 जवान पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में 41 विशेष शाखा के हैं जिनमें 26 दारोगा हैं। इधर, गढ़वा जिले के रमना के अंचलाधिकारी संजीव भारती की मौत रिम्स, रांची लाने के क्रम में हो गई। वे पिछले दस दिनों से कोरोना से संक्रमित थे।

लगातार बढ़ रही पॉजिटिविटी रेट

राज्य में सैंपल जांच में पॉजिटिविटी रेट भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रति सौ सैंपल जांच में 11.62 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। चार दिनों पहले राज्य में इतने सैंपल जांच पर छह ही संक्रमित मिल रहे थे।

कब मिला कितना संक्रमण

दिन - सौ सैंपल में कितने पाए गए संक्रमित 11 अप्रैल 6.23 12 अप्रैल 5.98 13 अप्रैल 7.73 14 अप्रैल 8.70 15 अप्रैल 9.02 16 अप्रैल  11.62

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 140, चतरा : 64, देवघर : 173, धनबाद : 93, दुमका : 62, पूर्वी सिंहभूम : 709, गढ़वा : 55, गिरिडीह : 15, गोड्डा : 51, गुमला : 112, हजारीबाग : 182, जामताड़ा : 58, खूंटी : 46, कोडर

मा : 159, लातेहार : 27, लोहरदगा : 40, पाकुड़ : 22, पलामू : 79, रामगढ़ : 126, रांची : 1,372, साहिबगंज : 72, सरायकेला : 12, सिमडेगा : 67, पश्चिमी सिंहभूम : 107

1,393 मरीज स्वस्थ भी हुए

इस बीच राहत की बात यह है कि राज्य में 1,393 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें 617 मरीज रांची के शामिल हैं। राज्य में वर्तमान में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब हो गई है।

24 घंटे में कहां कि‍तनी मौत

रांची में 16, पूर्वी सिंहभूम में 13, बोकारो व धनबाद में चार-चार, गोड्डा व लोहरदगा में तीन-तीन, साहिबगंज, लातेहार, कोडरमा, गिरिडीह में दो-दो, दुमका, गढ़वा, पलामू, रामगढ़ व सिमडेगा में एक-एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में अबतक 1,376 कोरोना मरीजों की जान गई है।

रांची और झारखंड में इस गति से बढ़ रहा संक्रमण ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड 31 मार्च 351 693 1 अप्रैल 369 690 2 अप्रैल 368 694 3 अप्रैल 472 873 4 अप्रैल 446, 788 5 अप्रैल 569 1,086 6 अप्रैल 539 1,264 7 अप्रैल 562 1,312 8 अप्रैल 858  1,882 9 अप्रैल 754  1,925 10 अप्रैल 904  2,373 11 अप्रैल 1,076  2,296 12 अप्रैल  787   2,366 13 अप्रैल 1,049  2,844 14 अप्रैल 1,273  3,198 15 अप्रैल 1,393   3,480 16 अप्रैल  1,372  3,843

chat bot
आपका साथी