Jharkhand Corona Update @ 16 May: झारखंड में आज कोरोना से 48 मौतें, 2321 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड से अच्‍छी खबर है। एक माह बाद आज ढाई हजार से कम केस मिले 50 से कम मौत हुई। रविवार को राज्य में 2321 नए संक्रमित मिले। जबकि 48 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 03:11 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 03:12 AM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 16 May: झारखंड में आज कोरोना से 48 मौतें, 2321 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड से अच्‍छी खबर है। आज ढाई हजार से कम केस मिले, 50 से कम मौत हुई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update  झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हाे रहा है। यहां लगभग एक माह बाद जहां ढाई हजार से कम केस मिले, वहीं 50 से कम मरीजों की मौत हुई। रविवार को यहां महज 2,321 नए कोरोना संक्रमित मिले। राज्य में इससे पहले 14 अप्रैल को 1,798 मरीज मिले थे, जिसके बाद यहां प्रतिदिन तीन हजार से अधिक मरीज मिलने लगे थे। वहीं, राज्य में रविवार को महज 48 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इससे पहले यहां 20 अप्रैल को 45 मरीजों की मौत हुई थी, जिसके बाद होनेवाली मौत की संख्या लगातार बढ़ने लगी थी।

रविवार को राज्य में 40,291 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 2,321 संक्रमित मिले। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में छह लोग संक्रमित मिले। राज्य में 24 घंटे के भीतर 7,119 मरीज स्वस्थ हुए। रांची की बात करें तो यहां भी तेजी से हालात सुधर रहे हैं। रवि‍वार को यहां 255 कोरोना मरीज ही मिले। वहीं, इससे कई गुना अधिक कुल 2,260 मरीज स्‍वस्‍थ हुए। यहां 24 घंटे के भीतर 18 मरीजों की मौत हुई है। 

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 27 दिनों में मरीज हो रहे थे दोगुने, अब 64 दिनों में

राज्य में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कोरोना के मामले दोगुने में जितना समय लगा रहा था उससे दोगुना से अधिक समय अभी लग रहा है। यहां अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कोरोना के मामले दोगुने होने में 27 दिन लग रहे थे। अब कोरोना के मामले दोगुना होने में 64 दिन लग रहे हैं। हालांकि देश में कोरोना मामले के दोगुना होने की अवधि वर्तमान में 68 दिन है। इधर, लगातार आठ दिनों से नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 36,540 हाे गई है। एक समय यह संख्या बढ़कर 61 हजार हो गई थी।

रविवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

बोकारो  233  429 चतरा 80  1,33 देवघर 95  106 धनबाद  138  92 दुमका  18  48 पूर्वी सिंहभूम 208  521 गढ़वा 81   26 गिरिडीह 99  236 गोड्डा 45  66 गुमला 64  341 हजारीबाग 104  446 जामताड़ा 44  106 खूंटी 72   190 कोडरमा  81  312 लातेहार 105   476 लोहरदगा 37  326 पाकुड़ 11  103 पलामू  144  220 रामगढ़ 86  239 रांची 255  2,260 साहिबगंज 24  43 सरायकेला 45  97 सिमडेगा 86  74 पश्चिमी सिंहभूम 166  229

इस माह कोरोना संक्रमण का ट्रेंड 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई  5,974  5,810   132 5 मई  5,770  5,804  141 6 मई 6,974   5,740  133 7 मई  5,973  5,293  136 8 मई  6,112  5,953  141 9 मई 4,169  6,461  97 10 मई  6,187  6,962  129 11 मई  4,365  7,531  103 12 मई  4,362  8,331  97 13 मई  4,991  6,882  108 14 मई 3,776  7,112  76 15 मई 3,157  6,762  65 16 मई 2,321  7,119  48

chat bot
आपका साथी