Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज 28 मौतें, 3480 कोरोना पॉजि‍टिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update राज्य में गुरुवार को 3480 नए संक्रमित मिले। रांची में 1393 पूर्वी सिंहभूम में 492 बोकारो में 194 कोडरमा में 145 देवघर में 156 धनबाद में 136 हजारीबाग में 104 नए संक्रमित मिले। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में नए मरीज मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:55 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज 28 मौतें, 3480 कोरोना पॉजि‍टिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: राज्य में गुरुवार को 3480 नए संक्रमित मिले।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में गुरुवार को 3480 नए संक्रमित मिले। रांची में 1393, पूर्वी सिंहभूम में 492, बोकारो में 194, कोडरमा में 145, देवघर में 156, धनबाद में 136, हजारीबाग में 104 नए संक्रमित मिले। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिले में 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें धनबाद के नौ, रांची के पांच, पूर्वी सिंहभूम के चार, गिरिडीह तथा कोडरमा के दो-दो तथा गोड्डा, रामगढ़, जामताड़ा, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। गुरुवार को 1325 मरीज स्वस्थ भी हुए।

कोरोना के रोज टूट रहे रिकार्ड, राज्य में मिले सर्वाधिक 3,480 नए मरीज

झारखंड में कोरोना के रोज रिकार्ड टूट रहे हैं। राज्य में एक दिन में मिलनेवाले नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक दिन पूर्व बुधवार को 3,198 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में गुरुवार को भी 3,480 मरीज मिले। यह एक दिन में मिलनेवाले मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। गुरुवार को राज्य में 36,349 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 3,480 नए संक्रमित मिले। इस तरह, लगातार दूसरे दिन तीन हजार से अधिक मरीज मिले। रांची में रिकार्ड 1,393 संक्रमित की पहचान हुई।

रांची में भी मिले सर्वाधिक 1,393 मरीज, 368 हुए स्वस्थ

एक दिन पूर्व बुधवार को यहां 1,273 मरीज मिले थे। पूर्वी सिंहभूम में 492, बोकारो में 194, कोडरमा में 145, देवघर में 156, धनबाद में 136 तथा हजारीबाग में भी 104 नए संक्रमित मिले। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में नए मरीज मिले हैं। चाईबासा में खान व भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक अमरेंद्र सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रांची में बिजली विभाग के सात अधिकारी और तीन कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। कई अन्य विभागों में बड़ी संख्या में कर्मचारी व पदाधिकारी संक्रमित हुए हैं।

Jharkhand reports 3,480 new COVID19 cases and 28 deaths; case tally at 1,51,272, death toll at 1,320 pic.twitter.com/BIqaF8Ua2E

— ANI (@ANI) April 15, 2021

 24 घंटे के भीतर 28 मरीजों की गई जान, पांच मरीज रांची के

गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिले में 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें धनबाद के नौ, रांची के पांच, पूर्वी सिंहभूम के चार, गिरिडीह तथा कोडरमा के दो-दो तथा गोड्डा, रामगढ़, जामताड़ा, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। राहत की बात यह है कि गुरुवार को राज्य में 1,325 मरीज स्वस्थ भी हुए, जिनमें 368 मरीज रांची के शामिल हैं। राज्य में पहली लहर से लेकर अबतक संक्रमित होनेवाले की संख्या अब बढ़कर 1,51,272 हो गई है। इनमें 1,29,301 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 20,651 मरीज अब भी संक्रमित हैं, जबकि 1,320 की मौत हो चुकी है।

मंत्री के प्रधान आप्त सचिव, कांके थाना के एएसआइ की मौत

मंत्री जगरनाथ महतो के कार्यालय में पदस्थापित प्रधान आप्त सचिव अवधेश पासवान की मौत कोरोना से हो गई। रांची में संक्रमित होने के बाद वे बिहार चले गए थे जहां उनका निधन हो गया। वहीं, रांची के कांके थाना में तैनात एएसआइ इश्तियाक अहमद खान की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 194, चतरा : 25, देवघर : 156, धनबाद : 136, दुमका : 39, पूर्वी सिंहभूम : 492, गढ़वा : 41, गिरिडीह : 14, गोड्डा : 57, गुमला : 94, हजारीबाग : 104, जामताड़ा : 33, खूंटी : 73, कोडर

मा : 145, लातेहार : 56, लोहरदगा : 37, पाकुड़ : 19, पलामू : 52, रामगढ़ : 96, रांची : 1,393, साहिबगंज : 53, सरायकेला : 14, सिमडेगा : 71, पश्चिमी सिंहभूम : 60

रांची और झारखंड में इस गति से बढ़ रहा संक्रमण ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड 31 मार्च 351 693 1 अप्रैल 369 690 2 अप्रैल 368 694 3 अप्रैल 472 873 4 अप्रैल 446, 788 5 अप्रैल 569 1,086 6 अप्रैल 539 1,264 7 अप्रैल 562 1,312 8 अप्रैल 858  1,882 9 अप्रैल 754  1,925 10 अप्रैल 904  2,373 11 अप्रैल 1,076  2,296 12 अप्रैल  787   2,366 13 अप्रैल 1,049  2,844 14 अप्रैल 1,273  3,198 15 अप्रैल 1,393  3,480

इधर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की अपडेट स्थिति को लेकर गुरुवार को राजधानी रांची में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य के सभी जिलों (देवघर जिला को छोड़कर) के उपायुक्त एवं सिविल सर्जन उपस्थित थे। इस क्रम में राज्य सरकार ने कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच बढ़ाने के लिए कोबास कंपनी की दो मशीनें खरीदने का फैसला किया। निर्णय हुआ कि राज्य में 6 नए आरटीपीसीआर लैबोरेट्री स्थापित होंगे। रिम्स में 110 नए आईसीयू  बेड सेटअप किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्य में कोरोना संक्रमण मामलों में हुई वृद्धि के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 (आरटीपीसीआर) जांच में तेजी लाने हेतु कोबास कंपनी की दो मशीनें खरीदने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया। कोबास मशीन की एक यूनिट से प्रत्येक दिन 1400 आरटीपीसीआर सैंपल जांच की जा सकेगी। कोबास कंपनी की 2 मशीनें खरीदने का निर्णय बैठक में लिया गया। एक मशीन रांची तथा एक मशीन दुमका में स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने राज्य में 6 नए आरटीपीसीआर लैबोरेट्री स्थापित करने का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया। ये लैबोरेट्री रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा, गुमला तथा साहेबगंज में स्थापित होंगे। बैठक में रिम्स रांची में 110 नए आईसीयू सेटअप करने का निर्णय लिया गया साथ ही रिम्स में 750 कोविड-19 डेडीकेटेड एयर मार्क बेड आरक्षित करने का भी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने रांची में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दबाव को देखते हुए रामगढ़ जिले में स्थापित सीसीएल के 150 बेड अस्पताल को डेडीकेटेड कोविड-19 पेशेंट के लिए रिजर्व करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जाएगा सरकार कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए निर्णय लेती रहेगी। 

सरकारी तथा निजी अस्पतालों में 50 प्रतिशत बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी जिलों के उपयुक्तों को निर्देश दिया कि राज्य के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कम से कम 50 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखें। सभी उपायुक्तों को जिलों के सभी निजी अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज सुनिश्चित करें। सभी अस्पतालों में अतिरिक्त बेड तथा ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था करने का भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में कोविड-19 के मामलों में हुई वृद्धि तथा आने वाले दिनों में होने वाली वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए जिला, प्रखंड तथा गांव स्तर पर इलाज के निमित्त व्यापक रणनीति बनाकर प्रभावी व्यवस्था करें। क्लीनिकल मैनेजमेंट के तहत स्थापित संसाधनों का पूरा उपयोग सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। 

रणनीति बनाकर कोविड-19 मरीजों का करें इलाज

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण राज्य में तेजी से बढ़ रहा है। ध्यान रखें कि नए केस किन क्षेत्रों में अधिक बढ़ रहा है। वहां कौन लोग दूसरे राज्यों से आए हैं, इसकी पूरी जानकारी रखें। संक्रमण के कारणों का विश्लेषण करें तथा पहले के अनुभवों के आधार पर रणनीति बनाकर काम करें। सभी उपायुक्त अपने-अपने जिलों में कोविड-19 की अधिक से अधिक टेस्टिंग कराने की व्यवस्था करें। 

गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक आयोजनों तथा गतिविधियों में सरकार द्वारा जारी निर्देश का शत प्रतिशत पालन हो यह सुनिश्चित करें। भीड़भाड़ वाले जगहों पर लोग विशेष सतर्कता बरतें इस पर फोकस करें। मुख्यमंत्री ने सभी उपयुक्तों को आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया। 

सभी उपायुक्तों से जिलों की अद्यतन जानकारी ली गई

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्तों से कोरोना संक्रमण को लेकर अद्यतन जानकारी तथा तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 50% बेड आरक्षित करने के कार्य को जल्द से जल्द सुनिश्चित कर लिया जाए। अस्पतालों में अधिक से अधिक ऑक्सीजन युक्त बेड तैयार किए जाएं। कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए यह सुनिश्चित करें। 

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव केके सोन, आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल, नगर विकास सचिव विनय चौबे सहित सभी जिलों के (देवघर जिला को छोड़कर) उपायुक्त एवं सिविल सर्जन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी