Jharkhand Corona Update@7May: झारखंड में आज कोरोना से 136 मौतें, 5973 नए मामले; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में शुक्रवार को 5973 नए संक्रमित मिले। वहीं 24 घंटे के भीतर 5293 मरीज स्वस्थ हुए। इस दौरान 136 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में शुक्रवार को कोरोना के 970 नए मरीज मिले जबकि इससे अधिक कुल 987 मरीज स्वस्थ हुए।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:10 PM (IST)
Jharkhand Corona Update@7May: झारखंड में आज कोरोना से 136 मौतें, 5973 नए मामले; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में शुक्रवार को 5,973 नए संक्रमित मिले। 136 मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में शुक्रवार को 5,973 नए संक्रमित मिले। वहीं, 24 घंटे के भीतर 52,93 मरीज स्वस्थ हुए। इस दौरान 136 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में शुक्रवार को कोरोना के 970 नए मरीज मिले, जबकि इससे अधिक कुल 987 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में 24 घंटे के भीतर 38 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। राजधानी रांची सहित 11 जिले में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज आज स्वस्थ हुए हैं। इधर, नए संक्रमित मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 61,177 हो गए हैं।

झारखंड में 5,973 नए मरीज मिले, 24 घंटे के भीतर 5,293 मरीज हुए स्वस्थ

सबसे अधिक कोरोना संक्रमण से जूझ रही रांची के लिए राहत वाली खबर है। यहां एक बार फिर 24 घंटे के भीतर नए मरीज मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां शुक्रवार को कोरोना के 970 नए मरीज मिले, जबकि इससे अधिक कुल 987 मरीज स्वस्थ हुए। रांची के अलावा कई अन्य जिले भी हैं, जहां नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

शुक्रवार को हुई जांच में प्रत्येक सौ लोगों में 13 पाए गए कोरोना संक्रमित

शुक्रवार को राज्य में 46,305 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 5,973 संक्रमित मिले। प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को कोरोना जांच के विशेष अभियान में इतनी जांच पर आठ ही संक्रमित मिले थे। हालांकि हाल के दिनों में  पॉजिटिविटी रेट 16 से 19 फीसद तक रही है। इस लिहाज से शुक्रवार को हुई जांच के नतीजे भी थोड़ी राहत देनेवाले कहे जा सकते हैं। शुक्रवार को राज्य में 5,293 मरीज स्वस्थ भी हुए।

रांची के 38 मरीज सहित कुल 136 मरीजों की इलाज के क्रम में मौत

चिंता की बात यह है कि राज्य में अभी भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। शुक्रवार को भी राज्य में 136 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें 38 मरीज रांची के थे। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 26, गिरिडीह में 10, धनबाद में नौ, बोकारो में आठ, देवघर व कोडरमा में पांच-पांच, सिमडेगा में चार, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम व रामगढ़ में तीन-तीन, चतरा, गढ़वा, खूंटी, लोहरदगा में दो-दो, दुमका व साहिबगंज में एक-एक मरीज की मौत हुई है। तीन जिले पाकुड़, जामताड़ा व गोड्डा में कोई माैत नहीं हुई है।

शुक्रवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो  745  344 चतरा 44  49 देवघर 67  115 धनबाद  196  168 दुमका 46  75 पूर्वी सिंहभूम 968  890 गढ़वा 83  23 गिरिडीह 220  154 गोड्डा 73  78 गुमला 159  126 हजारीबाग 317  361 जामताड़ा 100   57 खूंटी 192   84 कोडरमा 322  204 लातेहार 157  12 लोहरदगा 105   163 पाकुड़ 110  22 पलामू  197  234 रामगढ़ 270  501 रांची 970  987 साहिबगंज 52   62 सरायकेला 123  112 सिमडेगा 130   130 पश्चिमी सिंहभूम 327  342

राज्य में ऐसा है कोरोना संक्रमण का वर्तमान ट्रेंड

दिन - नए संक्रमित - स्वस्थ हुए - मौत 26 अप्रैल 5,647 4,018 124 27 अप्रैल 6,020 4,247 131 28 अप्रैल 8,075 4,362 149 29 अप्रैल 5,961 4,755 145 30 अप्रैल 5,961 4,665 130 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई  5,974  5,810   132 5 मई  5,770  5,804  141 6 मई 6,974   5,740  133 7 मई  5,973  5,293  136

chat bot
आपका साथी