Jharkhand Corona Update @ 13 May: झारखंड में आज कोरोना से 108 मौत, 4991 नए मामले Latest Update

Jharkhand Corona Update 13 May झारखंड में गुरुवार को 4991 कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 8.45 फीसद रही। राज्य में 24 घंटे के भीतर 6882 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि इस दौरान 108 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:53 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 13 May: झारखंड में आज कोरोना से 108 मौत, 4991 नए मामले Latest Update
Jharkhand Corona Update @ 13 May: झारखंड में गुरुवार को 4991 कोरोना संक्रमित मिले। 108 मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है। ऐसा नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से हो रहा है। राज्य में एक समय यह दर घटकर 74 फीसद हो गई थी। अब एक बार फिर यह दर बढ़कर 82.77 फीसद हो गई है। हालांकि देश में मरीजों के स्वस्थ होेने की दर 83.20 फीसद है। इधर, राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 61 हजार से घटकर 48,468 हो गई है।

पलामू में सबसे अधिक 932 नए मरीज मिले, रांची में 605 नए संक्रमित

गुरुवार को राज्य में 59,078 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 4,991 संक्रमित मिले। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 8.45 फीसद रही। राज्य में 24 घंटे के भीतर 6,882 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में लगातार पांचवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य के 15 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इनमें रांची के अलावा बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

राज्य में 108 मरीजों की मौत, इनमें 40 सिर्फ रांची के

इधर, राज्य में शुक्रवार को भी 108 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें 40 मरीज रांची के थे। पूर्वी सिंहभूम में 16 तथा बोकारो और हजारीबाग में भी दस-दस मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना मरीजों की हो रही मौत चिंता का कारण बनी हुई है। अब राज्य में मृत्यु दर बढ़कर 1.40 फीसद हो गई है जो राष्ट्रीय औसत 1.10 फीसद से अधिक है।

रांची में फिर नए संक्रमित में आई कमी

रांची में एक बार फिर नए दैनिक मामले में कमी आई है। यहां गुरुवार को 605 नए संक्रमित मिले। इससे पहले यहां बुधवार को 658 नए मरीज मिले थे। बता दें कि रांची में लगातार दो दिनों से दैनिक मामले में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई थी है। इससे पहले यहां मिलनेवाले दैनिक मामले में लगातार चार दिनाें तक गिरावट दर्ज की गई थी। रांची में लगातार सातवें दिन एक हजार से कम संख्या में नए मरीज मिले हैं।

गुरुवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो  272  667 चतरा 179  61 देवघर 100  54 धनबाद  175  173 दुमका  49  40 पूर्वी सिंहभूम 579  923 गढ़वा 167   28 गिरिडीह 124  241 गोड्डा 79  78 गुमला 237  363 हजारीबाग 364  582 जामताड़ा 62  100 खूंटी 91   129 कोडरमा  145  24 लातेहार 140   161 लोहरदगा 62   105 पाकुड़ 07  149 पलामू  932  450 रामगढ़ 202  366 रांची 605  1,765 साहिबगंज 16  53 सरायकेला 60  116 सिमडेगा 162  52 पश्चिमी सिंहभूम 182  202

इस माह कोरोना संक्रमण का ट्रेंड 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई  5,974  5,810   132 5 मई  5,770  5,804  141 6 मई 6,974   5,740  133 7 मई  5,973  5,293  136 8 मई  6,112  5,953  141 9 मई 4,169  6,461  97 10 मई  6,187  6,962  129 11 मई  4,365  7,531  103 12 मई  4,362  8,331  97 13 मई  4,991  6,882  108

गुरुवार को राज्य में 59,078 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 4991 संक्रमित मिले। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 8.45 फीसद रही। राज्य में 24 घंटे के भीतर 6,882 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि इस दौरान 108 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में 605 नए मरीज म‍िले, जबक‍ि 1765 मरीज स्‍वस्‍थ हुए। यहां 24 घंटे के भीतर 40 मरीजों की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी