Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित, अब तक 10 हजार लोग स्‍वस्‍थ

Jharkhand Coronavirus News Update मंगलवार को भी 682 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए। झारखंड में अबतक 394315 जांच हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 08:57 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 04:45 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित, अब तक 10 हजार लोग स्‍वस्‍थ
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना संक्रमित, अब तक 10 हजार लोग स्‍वस्‍थ

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Recovery Rate झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज अब तेजी से स्वस्थ होने लगे हैं। इससे अब राज्य में कोरोना को हराकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 10,555 हो गई है। मंगलवार को भी राज्य में 682 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 605 नए संक्रमितों की पहचान हुई। लगातार तीसरे दिन नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी तरफ, जमशेदपुर के दो तथा देवघर व रांची के एक-एक मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गई।

स्वस्थ होने की दर बढ़कर 54 फीसद से अधिक हुई

राज्य में स्वस्थ होने की दर एक बार फिर लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में यह दर बढ़कर 54.21 फीसद हो गई है। सोमवार तक के आंकड़ों की बात करें तो नौ जिलों में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 60 फीसद से अधिक हो गई है। इनमें गिरिडीह, सिमडेगा, लोहरदगा, बोकारो, देवघर, गढ़वा, हजारीबाग, जामताड़ा तथा रामगढ़ शामिल हैं।

गिरिडीह, सिमडेगा, लोहरदगा में तो यह दर 70 फीसद से भी अधिक हो गई है। यह राहत की खबर है, क्योंकि झारखंड में पिछले दिनों यह दर घटकर 35 फीसद तक पहुंच गई थी। बता दें कि देश में यह दर लगभग 70 फीसद हो गई है। इस लिहाज से झारखंड काफी पीछे है, लेकिन हाल के दिनों में यह दर और बढऩे की उम्मीद की जा सकती है।

682 मरीज इन जिलों में हुए स्‍वस्‍थ

मंगलवार को गिरिडीह में सबसे अधिक 133, रांची में 69, पश्चिमी सिंहभूम में 68, गोड्डा में 52, पूर्वी सिंहभूम में 40, रामगढ़ में 38, देवघर व पलामू में 33-33, बोकारो में 31, गुमला में 26, हजारीबाग में 24, सिमडेगा में 21, गढ़वा व लातेहार में 20-20, चतरा में 19, पाकुड़ में 18, खूंटी में 15, कोडरमा व सरायकेला-खरसावां में आठ-आठ तथा दुमका व साहिबगंज में तीन-तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना : फैक्ट फाइल

नए मामले : 605

मंगलवार को हुई मौत : 04

मंगलवार को हुए स्वस्थ : 682

एक दिन पूर्व मिले मामले : 623

सक्रिय मरीज : 8,705

अब तक स्वस्थ : 10,555

कोरोना के कुल मामले : 19,483

अबतक मौत : 223

मंगलवार को हुई जांच : 6,332

अबतक हुई जांच : 394315

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो : 193

चतरा : 187

देवघर : 217

धनबाद :  542

दुमका : 98

पूर्वी सिहंभूम : 1972

गढवा : 195

गिरिडीह : 104

गोडडा : 325

गुमला : 185

हजारीबाग : 331

जामताड़ा : 56

खूंटी : 281

कोडरमा : 314

लातेहार : 183

लोहरदगा : 99

पाकुड़ : 116

पलामू :  415

रामगढ़ : 170

रांची : 1921

साहिबगंज :  223

सरायकेला : 272

सिमडेगा : 149

पश्चिमी सिंहभूम : 216

11 अगस्त तक स्वस्थ मरीज

बोकारो : 324

चतरा : 263

देवघर :  438

धनबाद : 596

दुमका :  101

पूर्वी सिहंभूम : 1098

गढ़वा : 475

गिरिडीह : 944

गोडडा : 260

गुमला : 276

हजारीबाग :  573

जामताड़ा : 101

खूंटी : 75

कोडरमा : 428

लातेहार : 271

लोहरदगा : 213

पाकुड़ : 211

पलामू : 453

रामगढ़ : 449

रांची : 1814

साहिबगंज : 123

सरायकेला : 165

सिमडेगा : 515

पश्चिमी

सिंहभूम : 357

यह भी पढ़ें: Jharkhand: श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर बांटी मिठाई तो मेधा डेयरी ने दिया वार्निंग लेटर, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें: Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में आज मिले 605 नए कोरोना मरीज, अब तक 19 हजार से अधिक केस

chat bot
आपका साथी