झारखंड में कोरोना संक्रमण नहीं के बराबर, सात जिलों में पिछले एक माह में नहीं मिला कोई मरीज

Jharkhand Coronavirus Update Hindi News Ranchi Corona News बीते सप्ताह झारखंड में 43 नए मामले मिले। वर्तमान में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8 है। चार सितंबर के बाद कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:53 PM (IST)
झारखंड में कोरोना संक्रमण नहीं के बराबर, सात जिलों में पिछले एक माह में नहीं मिला कोई मरीज
Jharkhand Coronavirus Update, Hindi News, Ranchi Corona News बीते सप्ताह झारखंड में 43 नए मामले मिले।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना का संक्रमण अब नहीं के बराबर है। कई जिलों में तो लंबे समय से कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। राज्य के सात जिले ऐसे हैं, जहां पिछले एक माह में कोई कोरोना मरीज नहीं मिला है। इनमें दुमका, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, पाकुड़, पलामू तथा सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। साथ ही इन जिलों में सरायकेला-खरसावां को छोड़कर शेष अन्य जिलों में वर्तमान में कोई भी संक्रमित नहीं है।

गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, पलामू तथा गुमला में 23 अगस्त के बाद से कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। राज्य में पिछले सप्ताह (13-19 सितंबर) महज 43 नए केस मिले। एक सप्ताह में नए संक्रमितों की यह संख्या दूसरी लहर में न्यूनतम है। राज्य में वर्तमान में 82 मरीज ही संक्रमित हैं। राज्य के 11 जिलों में कोई भी एक्टिव केस नहीं है। वर्तमान में सबसे अधिक 46 एक्टिव केस रांची में हैं।

इसके बाद जामताड़ा में नौ, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो व चतरा में चार-चार, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा तथा पश्चिमी सिंहभूम में तीन-तीन, धनबाद में दो तथा हजारीबाग, देवघर, खूंटी तथा लातेहार में एक-एक एक्टिव केस हैं। इधर, राज्य में चार सितंबर के बाद किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां 23 अगस्त से लेकर अब तक महज एक मरीज की मौत चार सितंबर को हुई।

इन जिलों में वर्तमान में नहीं है कोई एक्टिव केस

दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा

किस सप्ताह मिले कितने एक्टिव केस

सप्ताह  -  एक्टिव केस  - संक्रमण दर (प्रतिशत में)

23-29 अगस्त   112   0.02

30 अगस्त से पांच सितंबर  115  0.03

06-12 सितंबर 116  0.03

13-19 सितंबर 43   0.01

शनिवार को मिले 15 नए संक्रमित

शनिवार को राज्य में 15 नए संक्रमित मिले। रांची में नौ, हजारीबाग, खूंटी तथा पूर्वी सिंहभूम में एक-एक संक्रमित की पहचान हुई। वहीं, रांची में तीन तथा खूंटी और पूर्वी सिंहभूम में एक-एक मरीज स्वस्थ भी हुए।

chat bot
आपका साथी