Coronavirus Update: बिरसा जेल में बंद 2 पूर्व मंत्री सहित 54 कोरोना पॉजिटिव, कार्मिक सचिव भी आए चपेट में

Jharkhand Coronavirus Update News इनकी जांच बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में हुई है। इधर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 02:26 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:07 PM (IST)
Coronavirus Update: बिरसा जेल में बंद 2 पूर्व मंत्री सहित 54 कोरोना पॉजिटिव, कार्मिक सचिव भी आए चपेट में
Coronavirus Update: बिरसा जेल में बंद 2 पूर्व मंत्री सहित 54 कोरोना पॉजिटिव, कार्मिक सचिव भी आए चपेट में

रांची, जेएनएन। झारखंड में नेता-अधिकारी से लेकर कैदी तक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। आज मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जेल में बंद झारखंड के 2 पूर्व मंत्री राजा पीटर और एनोस एक्का को कोरोना हो गया है। इसके अलावा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के 52 अन्‍य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जेल में बंद 54 लोगों को कोरोना वायरस हो गया है। इनकी जांच बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में हुई है। जेल में सामूहिक सभी कार्य बंद किया जा रहा है। टेलीफोन बूथ, रसोई, निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

इधर, कार्मिक सचिव अजय कुमार को कोराना वायरस हो गया है। वे 30 दिनों के लिए क्वारंटाइन पर चले गए हैं। वंदना डाडेल को कार्मिक का प्रभार दिया गया है। वित्त सचिव हिमानी पांडेय को मंत्रिमंडल निगरानी सचिव का प्रभार दिया गया है। इधर, आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। स्वास्थ्यकर्मी ने उनके आवास पर सीएम का सैंपल लिया। दोपहर बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया। बता दें कि सीएमओ में एक दिन पहले 16 स्‍टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद हेमंत सोरेन का सैंपल लिया गया है।

कोरोना जांच के लिए सैंपल देते मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन।

कोरोना जांच के लिए सैंपल देती सीएम की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन।

बिरसा मुंडा जेल के 54 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 2 पूर्व मंत्री और 22 स्‍टाफ भी हैं। 22 स्‍टाफ में से 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट 2 दिन में आई है। यहां बता दें कि जेल के 250 और लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। इनकी रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। राजा पीटर और एनोस एक्का पूर्ववर्ती सरकारों में मंत्री पद पर रहे हैं। पॉजिटिव कैदियों को सिंगल सेल में डाल दिया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन और एसपी को लिखा गया है। कैदियों को क्वारंटाइन सेंटर भेजने की तैयारी है।

chat bot
आपका साथी