Coronavirus: कोरोना पाॅजिटिव पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता की गुहार, टाइम पर नाश्‍ता तो दे दो भाई...

kushwaha shivpujan mehta found corona positive झारखंड में गुरुवार को 76 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज बसपा के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता भी संक्रमित मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:03 AM (IST)
Coronavirus: कोरोना पाॅजिटिव पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता की गुहार, टाइम पर नाश्‍ता तो दे दो भाई...
Coronavirus: कोरोना पाॅजिटिव पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता की गुहार, टाइम पर नाश्‍ता तो दे दो भाई...

रांची, राज्य ब्यूरो। kushwaha shivpujan mehta found corona positive  राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए विशेष अस्पताल कुव्यवस्था के शिकार हैैं। हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता भी इसके शिकार हैैं। शुक्रवार को सुबह के नाश्ते के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। पूर्व विधायक गुरुवार की रात कोरोना पाजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें सीसीएल, गांधीनगर अस्पताल में मशक्कत के बाद भर्ती किया गया। सुबह 10 बजे तक नाश्ते में उन्हें कुछ नहीं मिला तो उन्होंने मुख्य सचिव से लेकर रांची के उपायुक्त तक को फोन किया। मुख्य सचिव से नाश्ते के लिए गुहार लगाई। उनके मुताबिक मुख्य सचिव ने उन्हें रांची के उपायुक्त को जानकारी देने को कहा, लेकिन उपायुक्त ने फोन नहीं उठाया। खैर 11 बजे उन्हें नाश्ते में ब्रेड और चाय उपलब्ध कराया गया। उन्होंने इसकी तस्वीर भी दैनिक जागरण से शेयर की और दुखड़ा रोया।

पूर्व विधायक ने कहा कि जब एक पूर्व विधायक का यह हाल है तो आम मरीजों का इलाज कैसे हो रहा होगा? इससे पहले गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूर्व विधायक देर रात तक स्वास्थ्य व्यवस्था की दुश्वारियों से दो-चार होते रहे। उन्हें वार्ड में भर्ती होने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। उन्होंने एक वीडियो भी जारी की, जिसमें सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना जैसी गंभीर महामारी के इलाज में इतना लचर रवैया खतरनाक है। सरकार केवल कोरम पूरा कर कोरोना पर नियंत्रण पाना चाहती है। यह न तो उचित है ना ही राज्य के लोगों के हित में।

झारखंड में गुरुवार को 76 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज बसपा के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता भी संक्रमित मिले। कुशवाहा शिवपूजन मेहता हुसैनाबाद के पूर्व बसपा विधायक हैं। पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता को कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद कोविड अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक को एंबुलेंस से सीसीएल, गांधीनगर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि वे एक घंटे से अस्‍पताल के बाहर टहल रहे हैं। यहां कोई डाक्टर या अस्पताल कर्मचारी मौजूद नहीं है। वे एडमिट हुए बगैर अस्पताल से वापस घर लौट रहे हैं। पूर्व विधायक रांची के सीसीएल अस्पताल में बीते डेढ़ घंटे से बाहर टहल रहे हैं। एडमिट नहीं किए जाने के बाद वे घर वापस लौट रहे थे तो अस्पताल गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका।

chat bot
आपका साथी