Jharkhand Corona Update: पाकुड़ में सभी कोरोना मरीज स्वस्थ, 10 और जिले संक्रमणमुक्त होने की ओर

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में अब चार जिलों में ही सौ से अधिक मरीज अब भी संक्रमित हैं। एक्टिव केस की संख्या अब डेढ़ हजार से भी कम हो गई है। एक्टिव केस रेशियो घटकर 0.4 प्रतिशत हो गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:41 PM (IST)
Jharkhand Corona Update: पाकुड़ में सभी कोरोना मरीज स्वस्थ, 10 और जिले संक्रमणमुक्त होने की ओर
Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में अब चार जिलों में ही सौ से अधिक मरीज अब भी संक्रमित हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पाकुड़ पहला जिला हो गया है, जहां कोरोना के सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब यहां कोई संक्रमित मरीज नहीं है। यदि सात दिनों के अंदर यहां कोई नया संक्रमित नहीं मिला तो यह पूरी तरह संक्रमणमुक्त जिला घोषित हो जाएगा। इधर, राज्य के दस जिले ऐसे हैं जो शीघ्र ही संक्रमणमुक्त हो सकते हैं। इन जिलों में 25 से भी कम संख्या में मरीज अब भी संक्रमित हैं।

इनमें गढ़वा, पलामू, जामताड़ा, साहिबगंज, लातेहार, गोड्डा, कोडरमा तथा रामगढ़ शामिल हैं। राज्य में वर्तमान में महज चार जिले ऐसे हैं, जहां सौ से अधिक मरीज अब भी संक्रमित हैं। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा तथा हजारीबाग शामिल हैं। पूरे राज्य की बात करें तो कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1,489 हो गई है। इससे एक्टिव केस रेशियो घटकर 0.4 प्रतिशत हो गया है। एक समय राज्य में यह रेशियो बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई थी।

इन जिलों में सौ से अधिक संक्रमित

रांची : 475, पूर्वी सिंहभूम : 167, सिमडेगा : 103, हजारीबाग : 102

इल जिलों में 25 से अधिक तथा सौ से कम संक्रमित

धनबाद : 69, गुमला : 64, सरायकेला खरसावां : 50, चतरा : 49, बोकारो : 47, पश्चिमी सिंहभूम : 47, गिरिडीह : 39, खूंटी : 39, देवघर : 33, दुमका : 30

इन जिलों में 25 या इससे कम संक्रमित

गढ़वा :  25, पलामू :  21, जामताड़ा : 21, साहिबगंज : 19, लातेहार : 16, गोड्डा :  13, कोडरमा : 11, रामगढ़ : 11

chat bot
आपका साथी