Jharkhand Corona Update@9May: झारखंड में आज कोरोना से 97 मौतें, 4169 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update कोरोना संक्रमण से जूझ रहे झारखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। रोज सौ से अधिक संख्या में कोरोना मरीजों की मौत हो रही थी लेकिन रविवार का दिन कुछ राहत देनेवाला रहा। आज यहां 97 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 02:24 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 02:25 AM (IST)
Jharkhand Corona Update@9May: झारखंड में आज कोरोना से 97 मौतें, 4169 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज 97 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update  कोरोना संक्रमण से जूझ रहे झारखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। हाल के दिनों में यहां प्रत्येक दिन सौ से अधिक संख्या में कोरोना मरीजों की मौत हो रही थी, लेकिन रविवार का दिन कुछ राहत देनेवाला रहा। रविवार को यहां 97 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यहां 16 दिनों बाद सौ से कम संख्या में कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले यहां 23 अप्रैल को 63 मरीजों की मौत हुई थी, जिसके बाद लगातार सौ से अधिक मरीजों की मौत हो रही थी।

झारखंड में 4,169 नए संक्रमित मिले, 6,461 मरीज हुए स्वस्थ, 97 मरीजों की मौत

रविवार को राज्य में नए संक्रमित भी कम संख्या में मिले। यहां 37,644 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 4,169 नए संक्रमित मिले। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 11 लोग संक्रमित पाए गए। राहत की बात यह भी है कि यहां 24 घंटे के भीतर 6,461 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इस तरह, नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। यहां छह दिनों बाद पांच हजार से कम संख्या में मरीज मिले हैं।

रांची में लगातार तीसरे दिन कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट, मिले 779 नए मरीज

रांची के लिए भी रविवार का दिन ठीक रहा। यहां 24 घंटे के भीतर 779 संक्रमित ही मिले। इस तरह, यहां लगातार तीसरे दिन एक हजार से कम संख्या में नए मरीज मिले। यहां मिलनेवाले दैनिक मामले में तीन दिनाें से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची में 6 मई को 1,235 नए केस मिले थे, जिसके बाद इसमें लगातार कमी आ रही है।

राज्य में 16 दिनों बाद 24 घंटे में सौ से कम कोरोना मरीजों की हुई मौत

साथ ही यहां लगातार तीसरे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। हालांकि यहां अभी भी बड़ी संख्या में मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को भी यहां 43 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 11, धनबाद में छह, बोकारो में पांच, देवघर, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा में चार-चार, गिरिडीह में तीन, पलामू में दो, दुमका, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम व लोहरदगा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

17 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ

राज्य के 24 जिलों में से 17 जिलों में रविवार को नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इनमें रांची, बोकारो, चतरा, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, सिमेडगा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, सरायकेला तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। 

61,195 से घटकर 58,806 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमित मरीजों की संख्या घट गई है। एक दिन पूर्व शनिवार को राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 61,195 हो  गई थी। अब यह संख्या घटकर 58,806 हो गई है। 

रविवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो  192  429 चतरा 37  289 देवघर 280 179 धनबाद  65  125 दुमका  54  150 पूर्वी सिंहभूम 562  732 गढ़वा 96  34 गिरिडीह 136  157 गोड्डा 64  41 गुमला 88   204 हजारीबाग 247  523 जामताड़ा 125  146 खूंटी 224   113 कोडरमा  260  684 लातेहार 129  08 लोहरदगा 73   130 पाकुड़ 06   60 पलामू  111  401 रामगढ़ 204  149 रांची 779  1,103 साहिबगंज 56  43 सरायकेला 55  113 सिमडेगा 86   301 पश्चिमी सिंहभूम 240  257 

राज्य में ऐसा है कोरोना संक्रमण का वर्तमान ट्रेंड

दिन - नए संक्रमित - स्वस्थ हुए - मौत 26 अप्रैल 5,647 4,018 124 27 अप्रैल 6,020 4,247 131 28 अप्रैल 8,075 4,362 149 29 अप्रैल 5,961 4,755 145 30 अप्रैल 5,961 4,665 130 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई  5,974  5,810   132 5 मई  5,770  5,804  141 6 मई 6,974   5,740  133 7 मई  5,973  5,293  136 8 मई  6,112  5,953  141 9 मई 4,169  6,461  97

chat bot
आपका साथी