Jharkhand Corona Update @ 14 May: झारखंड में आज कोरोना से 76 मौतें, 3776 नए मामले Latest Update

Jharkhand Corona Update 14 May झारखंड में शुक्रवार को 3776 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं वहीं 7112 मरीज आज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 76 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:23 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 14 May: झारखंड में आज कोरोना से 76 मौतें, 3776 नए मामले Latest Update
Jharkhand Corona Update @ 14 May: झारखंड में शुक्रवार को 3,776 संक्रमित मिले हैं, 76 मरीजों की मौत हुई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Corona Update @ 14 May झारखंड में शुक्रवार को  3,776 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं, वहीं 7,112 मरीज आज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 76 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। राज्य में शुक्रवार को  3,776 नए  संक्रमित मिले हैं, वहीं 7,112 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 76 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य में अब सौ मरीजों में 16 वर्तमान में संक्रमित

राज्य में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव रेशियाे में भी सुधार हुआ है। पिछले माह राज्य में कुल मरीजों में लगभग एक चौथाई संक्रमित थे। एक्टिव रेशियो बढ़कर 25 हो गया था। अब यह रेशियो घटकर 16 हो गई है। इसका मतलब यह है कि राज्य में मिले प्रत्येक सौ मरीजों में 16 ही वर्तमान में संक्रमित हैं। बता दें कि राज्य में लगातार पांचवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इधर, शुक्रवार को गढ़वा में 167, गोड्डा में 84, रामगढ़ में 84, जामताड़ा में 71, सरायकेला में 48, दुमका में 39, लोहरदगा में 38 नए मरीज मिले। वहीं, गढ़वा में 28, लोहरदगा में 109्र सरायकेला में 132, गोड्डा में 73, रामगढ़ में 217, जामताड़ा में आठ तथा दुमका में 67 मरीज स्वस्थ हुए। इधर, जामताड़ा में तीन, गढ़वा तथा सरायकेला में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

chat bot
आपका साथी