Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना के 6200 एक्टिव मरीज, अब तक 862 की मौत
Jharkhand Coronavirus Update नए मरीजों के मिलने और पुराने के स्वस्थ होने के क्रम के बीच अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 96842 हो गए हैं। इनमें 89780 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कल रांची में सर्वाधिक मरीज मिले।
रांची, राज्य ब्यूरो। नए संक्रमितों की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में अब कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 6,200 हो गई है। वहीं झारखंड में सोमवार को लगातार दूसरे दिन 500 से कम संख्या में कोरोना के नए मरीज मिले। सोमवार को यहां 28,908 लोगों की हुई जांच में 490 लोग पाजिटिव पाए गए, जबकि 769 लोग स्वस्थ हुए। एक दिन पूर्व रविवार को राज्य में 385 मरीज मिले थे।
वहीं, बोकारो, देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम के एक-एक मरीजों की इलाज के क्रम में मौत हो गई। नए मरीजों के मिलने और पुराने के स्वस्थ होने के क्रम के बीच अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 96,842 हो गए हैं। इनमें 89,780 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 862 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो चुकी है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।
रांची में मिले 152 नए मरीज
सोमवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 152 नए संक्रमित मिले। चतरा तथा पाकुड़ में कोई मरीज नहीं मिला है। अन्य जिलों में 100 से कम संख्या में ही मरीज मिले हैं। रांची के अलावा बोकारो में 77, देवघर में 20, धनबाद में 31, दुमका में छह, पूर्वी सिंहभूम में 52, गढ़वा में 10, गिरिडीह में चार, गोड्डा में छह, गुमला में 12, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में चार, खूंटी में 26, कोडरमा में सात, लातेहार में आठ, लोहरदगा में पांच, पलामू में चार, रामगढ़ में 29, साहिबगंज में आठ, सरायकेला खरसावां में 21, सिमडेगा में एक तथा पश्चिमी सिंहभूम में 10 नए संक्रमितों की पहचान हुई।
कोरोना मीटर
नए मरीज : 490
एक दिन पूर्व मिले मरीज : 385
सोमवार को हुई मौत : 03
सक्रिय मरीज : 6,200
सोमवार को हुए स्वस्थ : 769
अबतक स्वस्थ : 89,780
कोरोना के कुल मामले : 96,842
अबतक मौत : 862
सोमवार को हुई जांच : 28,908
अबतक कुल हुई जांच : 28,82,567
कहां- कितने हुए स्वस्थ
सोमवार को राज्य में 769 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 24, चतरा के 27, देवघर के 25, धनबाद के 29, दुमका के पांच, पूर्वी सिंहभूम के 60, गढ़वा के 10, गोड्डा के 10, गुमला के 18, हजारीबाग के 35, जामताड़ा के एक, खूंटी के 26, कोडरमा के नौ, लातेहार के 16, लोहरदगा के आठ, पलामू के 10, रामगढ़ के 27, रांची में 338, साहिबगंज के 41, सरायकेला खरसावां के 15, सिमडेगा के 10 तथा पश्चिमी सिंहभूम के 25 मरीज शामिल हैं।