Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में चीख-पुकार, आज 62 मौतें, 5041 नए संक्रमित मिले

Coronavirus in Jharkhand झारखंड में कोरोना बेकाबू हो गया है। हर तरफ चीख पुकार मची है। बुधवार को कोरोना ने 62 लोगों की जान ले ली। आज राज्‍य में 5041 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। राजधानी रांची में 1361 पॉजिटिव मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:33 AM (IST)
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में चीख-पुकार, आज 62 मौतें, 5041 नए संक्रमित मिले
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में बुधवार को कोरोना ने 62 लोगों की जान ले ली।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Coronavirus in Jharkhand झारखंड में प्रतिदिन मिलनेवाले कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का सिलसिला बरकरार है। बुधवार को कोरोना के दैनिक मामले की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई। बुधवार को राज्य में रिकार्ड 5,041 नए मरीज मिले, वहीं 24 घंटे में अबतक के सर्वाधिक 62 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले 16 अप्रैल को सर्वाधिक 56 मरीजों की मौत हुई थी।

नए संक्रमण का रोज बन रहा रिकार्ड, 5,041 नए मरीज मिले, सर्वाधिक 62 की गई जान

राज्य में बुधवार को कुल 43,239 लोगों के सैंपल की जांच हुई, जिनमें 5,041 संक्रमित पाए गए। प्रत्येक सौ लोगों की जांच में नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। रांची में सर्वाधिक 1,361 नए मरीज मिले। हालांकि यहां 24 घंटे के भीतर 872 मरीज स्वस्थ भी हुए। चिंता की बात यह है कि यहां 24 घंटे में 22 मरीजों की मौत हो गई। रांची में भी अबतक की यह सर्वाधिक मौत है। पूर्वी सिंहभूम तथा कोडरमा में भी सर्वाधिक क्रमश: 718 तथा 326 नए मरीज मिले। कुछ अन्य जिलों में भी दैनिक मामले का रिकार्ड टूटा है। राज्य में नए संक्रमितों की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद वर्तमान में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 35,826 हो गई है।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 206,  चतरा : 170, देवघर : 161, धनबाद : 252, दुमका : 85, पूर्वी सिंहभूम : 718, गढ़वा : 86, गिरिडीह : 69, गोड्डा : 78, गुमला : 105, हजारीबाग : 195, जामताड़ा : 67, खूंटी : 159, कोडरमा : 326, लातेहार : 88, लोहरदगा : 87, पाकुड़ : 15, पलामू : 132, रामगढ़ : 231, रांची : 1,361, साहिबगंज : 94, सरायकेला : 58, सिमडेगा : 47, पश्चिमी सिंहभूम : 251

किस जिले में कितनी मौत

बुधवार को रांची में 22, पूर्वी सिंहभूम में 11, धनबाद में पांच, पश्चिमी सिंहभूम तथा रामगढ़ में चार-चार, कोडरमा व साहिबगंज में तीन-तीन, दुमका व गोड्डा में दो-दो, चतरा, देवघर, गढ़वा, खूंटी, लोहरदगा, पलामू में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हुई। नौ अन्य जिले में कोई मौत नहीं हुई है।

झारखंड में कोरोना का ताजा हाल रांची में भी सर्वाधिक 22 मरीजों की हुई मौत, 1,361 नए केस 35,826 पहुंची राज्य में वर्तमान में संक्रमित मरीजों की संख्या प्रत्येक सौ लोगों की हुई कोरोना जांच में नौ पाए गए संक्रमित पूर्वी सिंहभूम में भी सर्वाधिक 718, कोडरमा में 326 नए मरीज

बड़ी राहत, 2,331 मरीज स्वस्थ भी हुए

बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 2,331 मरीज स्वस्थ भी हुए।

बोकारो में 158,  देवघर में 105, धनबाद में 105, दुमका में 138, पूर्वी सिंहभूम में 263, गढ़वा में 59, गिरिडीह में 21, गोड्डा में 56, गुमला में 51, हजारीबाग में 46, जामताड़ा में 03, खूंटी में 06, कोडरमा में 83, लातेहार में 37, लोहरदगा में 25,  पलामू में 28, रामगढ़ में 42, रांची में 872, साहिबगंज में 134, सिमडेगा में 55 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 44 मरीज स्वस्थ हुए।

झारखंड में ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड 1 अप्रैल 369 690 2 अप्रैल 368 694 3 अप्रैल 472 873 4 अप्रैल 446, 788 5 अप्रैल 569 1,086 6 अप्रैल 539 1,264 7 अप्रैल 562 1,312 8 अप्रैल 858 1,882 9 अप्रैल 754 1,925 10 अप्रैल 904 2,373 11 अप्रैल 1,076 2,296 12 अप्रैल 787 2,366 13 अप्रैल 1,049 2,844 14 अप्रैल 1,273  3,198 15 अप्रैल 1,393 3,480 16 अप्रैल 1,372 3,843 17 अप्रैल 1,410   3,869 18 अप्रैल  1,073  3,992 19 अप्रैल  1,404   4,290 20 अप्रैल  1,703   4,969 21 अप्रैल  1,361   5,041

chat bot
आपका साथी