Jharkhand Coronavirus Updates: CM आवास के 22 और स्टाफ संक्रमित, झारखंड में आज 978 नए मामले

Jharkhand Coronavirus News गोड्डा में एक दिन में सर्वाधिक 291 मरीज मिले। अन्य जिलों में भी संक्रमण बढ़ा। राज्य में अबतक पांच हजार से अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:26 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 08:38 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Updates: CM आवास के 22 और स्टाफ संक्रमित, झारखंड में आज 978 नए मामले
Jharkhand Coronavirus Updates: CM आवास के 22 और स्टाफ संक्रमित, झारखंड में आज 978 नए मामले

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News मुख्यमंत्री आवास के 22 और स्टाफ बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। तीन दिनों पूर्व भी 19 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे, इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी ने भी अपनी जांच कराई थी। हालांकि जांच में वे स्वस्थ पाए गए थे। बुधवार को राज्य में कोरोना के 978 नए मामले सामने आए। हालांकि बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। बुधवार को 584 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं। राज्य में कोरोना को मात देनेवाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 5,242 हो गई है।

इधर, रांची के रिम्‍स अस्‍पताल से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार, आज यहां 1002 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 156 पॉजिटिव और 861 निगेटिव पाए गए। 156 पॉजिटिव मरीजों में से 75 रिम्‍स के, 22 सीएम आवास के, गढ़वा से 10 और 49 पलामू के हैं। इसके अलावा आज झारखंड में सात मरीज की मौत हुई है। जमशेदपुर, ग‍िरि‍डीह, प. स‍िंहभूम, खूंटी में एक-एक तथा रांची में तीन मौत हुई है। बुधवार को आश्चर्यजनक रूप से गोड्डा में एक ही दिन में रिकार्ड 291 नए मामले सामने आए। बताया जाता है कि हाल के दिनों में कोरोना जांच के लिए चलाए गए विशेष अभियान से नए मामलों में तेजी आई है।

यहां म‍िले नए कोरोना संक्रमित

गोड्डा में 339, रांची में 141, बोकारो में 71, पलामू में 51, पूर्वी सिंहभूम में 72, पाकुड़ में 33, प. सिंहभूम में 34, खूंटी में 27, दुमका में 26, साहिबगंज में 25, हजारीबाग में 27, सिमडेगा में 17, गढ़वा में 16, गुमला में 12, सरायकेला में नौ, धनबाद तथा कोडरमा में छह-छह, देवघर में 35, लातेहार में 14, ग‍िर‍िडीह में सात, चतरा तथा जामताड़ा में चार-चार, लोहरदगा में 2 नए कोरोना संक्रमित मिले।

अन्य जिलों में भी कमोबेश नए मामले मिलने की सूचना है। हालांकि रात आठ बजे तक मेडिकल कॉलेजों के अलावा अन्य जगहों पर जांच जारी थी। नए मरीजों की पहचान तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9,177 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 14,580 हो गए हैं। हालांकि इनमें अबतक 5242 स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 161 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

कोरोना मीटर

नए मामले : 978

बुधवार को हुई मौत : 07

एक दिन पूर्व मिले मामले : 789

सक्रिय मरीज : 9,177

अब तक स्वस्थ : 5242

कोरोना के कुल मामले : 14,580

अबतक मौत : 161

अबतक हुई जांच : 3,45,907

chat bot
आपका साथी