Jharkhand Corona Update@6May: झारखंड में आज कोरोना से 133 मौतें, 6974 नए मामले; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में गुरुवार को विशेष जांच अभियान में 88695 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 6974 संक्रमित मिले। इस तरह प्रत्येक सौ लोगों की जांच में लगभग आठ लोग ही संक्रमित पाए गए। रांची के 42 मरीज सहित 133 की इलाज के क्रम में मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:14 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:15 AM (IST)
Jharkhand Corona Update@6May: झारखंड में आज कोरोना से 133 मौतें, 6974 नए मामले; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में गुरुवार को 6,974 संक्रमित मिले। 133 की इलाज के क्रम में मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में गुरुवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान में 88,695 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 6,974 संक्रमित मिले। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में लगभग आठ लोग ही संक्रमित पाए गए। इस लिहाज से यह राहत की खबर है, क्योंकि हाल के दिनों में लगातार इतने लोगों की जांच में 15 से 19 लोग संक्रमित मिल रहे थे।

राज्य में मिले 6,974 नए संक्रमित, 5,740 पुराने मरीज हुए स्वस्थ

गुरुवार को राज्य में 6,974 नए संक्रमित मिले। रांची में सबसे अधिक 1,235 नए मरीज की पहचान हुई। पूर्वी सिंहभूम में भी 1,010 नए मरीज मिले। अन्य जिलों में भी कमोबेश नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 5,740 मरीज स्वस्थ भी हुए। लगातार चौथे दिन साढ़े पांच हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। रांची में भी 1,038 तथा पूर्वी सिंहभूम में 1,007 मरीज 24 घंटे के भीतर स्वस्थ हुए हैं।

झारखंड में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 60 हजार से पार

सात जिले ऐसे हैं जहां नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इनमें चतरा, गोड़डा, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़ तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इधर, नए संक्रमित मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 60,633 हो गई है। बता दें कि गुरुवार को राज्य में कोरोना जांच का विशेष अभियान चलाया गया। इसमें आरटी-पीसीआर तथा ट्रूनेट से नियमित जांच के अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट से भी जांच हुई।

रांची के 42 मरीज सहित 133 की इलाज के क्रम में मौत

राज्य में गुरुवार को भी 133 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें 42 मरीज रांची के थे। अन्य जिलों पूर्वी सिंहभूम में 23, रामगढ़ में 11, गिरिडीह में 10, धनबाद व गोड्डा में सात-सात, हजारीबाग में छह, बोकारो में पांच, पलामू में चार, कोडरमा व लोहरदगा में तीन-तीन, गढ़वा, खूंटी, सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो, चतरा, देवघर, लातेहार व सिमडेगा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि अन्य पांच जिले दुमका, गुमला, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।

गुरुवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो  333  269 चतरा 110  233 देवघर 208  42 धनबाद  172  135 दुमका 85  18 पूर्वी सिंहभूम 1,010  1,007 गढ़वा 119  31 गिरिडीह 197  134 गोड्डा 90   118 गुमला 346  167 हजारीबाग 476  411 जामताड़ा 151   173 खूंटी 186   393 कोडरमा 320  338 लातेहार 269   10 लोहरदगा 326   90 पाकुड़ 34  00 पलामू 330  290 रामगढ़ 280  292 रांची 1,235  1,038 साहिबगंज  69   45 सरायकेला 133  69 सिमडेगा 174   107 पश्चिमी सिंहभूम 321  330

राज्य में ऐसा है कोरोना संक्रमण का वर्तमान ट्रेंड

दिन - नए संक्रमित - स्वस्थ हुए - मौत 26 अप्रैल 5,647 4,018 124 27 अप्रैल 6,020 4,247 131 28 अप्रैल 8,075 4,362 149 29 अप्रैल 5,961 4,755 145 30 अप्रैल 5,961 4,665 130 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई  5,974  5,810   132 5 मई  5,770  5,804  141 6 मई 6,974   5,740  133

chat bot
आपका साथी