Jharkhand Corona Update@10May: झारखंड में आज कोरोना से 129 मौतें, 6187 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में सोमवार को 6187 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 6962 मरीजों ने कोरोना को मात दी। रांची में लगातार चौथे दिन दैनिक मामले में गिरावट दर्ज करते हुए महज 526 नए मरीज मिले। रांची में नए संक्रमित मिलने से तीन गुना अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 04:43 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:43 AM (IST)
Jharkhand Corona Update@10May: झारखंड में आज कोरोना से 129 मौतें, 6187 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में सोमवार को 6,187 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 6,962 मरीजों ने कोरोना को मात दी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में सोमवार को 6,187 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 6,962 मरीजों ने कोरोना को मात दी। राज्य में सोमवार को विशेष जांच अभियान के तहत एक लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हुई। कोरोना की इस दूसरी लहर में पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में लोगों की कोरोना जांच हुई है। राज्य के विभिन्न जिले में कुल 1,00,724 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 6,187 लोग संक्रमित मिले। इस तरह, प्रत्येक सौ लाेगों की जांच में छह लोग ही संक्रमित पाए गए। इससे पहले छह अप्रैल को चलाए गए विशेष जांच अभियान में प्रत्येक सौ लोगों की जांच में आठ लोग संक्रमित मिले थे।

एक लाख लोगों की हुई कोरोना जांच, प्रत्येक सौ में छह मिले संक्रमित

राज्य में सोमवार को जहां 6,187 नए कोरोना संक्रमित मिले, वहीं 6,962 मरीज स्वस्थ भी हुए। इस तरह, लगातार दूसरे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 1,015 नए मरीज पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं। इसके बाद बोकारो में 623 नए मरीज मिले हैं। रांची की बात करें तो यहां महज 526 लोग संक्रमित पाए गए।

राज्य में लगातार दूसरे दिन नए मरीज मिलने से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ

वहीं, यहां इससे तीन गुना से भी अधिक कुल 1,704 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में लगातार चौथे दिन एक हजार से कम संख्या में नए मरीज मिले हैं। यहां मिलनेवाले दैनिक मामले में चार दिनाें से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची में 6 मई को 1,235 नए केस मिले थे, जिसके बाद इसमें लगातार कमी आ रही है। साथ ही यहां लगातार चौथे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। 

संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर अब 57,092

राज्य में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है। अब यह संख्या घटकर 57,092 हो गई है। यह संख्या पूर्व में बढ़कर 61 हजार तक पहुंच गई थी। 

24 घंटे के भीतर 129 मरीजों की मौत

राज्य में 24 घंटे के भीतर 129 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में ही  35 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 16, गिरिडीह में 11, धनबाद में नौ, बोकारो व गढ़वा में आठ-आठ, जामताड़ा में पांच, देवघर, हजारीबाग, गोड्डा में चार-चार, लातेहार, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा व पलामू में तीन-तीन, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला में दो-दो, दुमका, गुमला, कोडरमा, लोहरदगा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

सोमवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ बोकारो  623  300 चतरा 96  69 देवघर 75  120 धनबाद  195  138 दुमका  30  138 पूर्वी सिंहभूम 1,015  1,094 गढ़वा 116    41 गिरिडीह 172  152 गोड्डा 126  91 गुमला 288   220 हजारीबाग 360  668 जामताड़ा 148  108 खूंटी 179   306 कोडरमा  300 309 लातेहार 278  317 लोहरदगा 156   121 पाकुड़ 450   00 पलामू  371  326 रामगढ़ 137  204 रांची 526  1,704 साहिबगंज 34  28 सरायकेला 110  128 सिमडेगा 152   106 पश्चिमी सिंहभूम 250  274

राज्य में ऐसा है कोरोना संक्रमण का वर्तमान ट्रेंड

दिन - नए संक्रमित - स्वस्थ हुए - मौत 26 अप्रैल 5,647 4,018 124 27 अप्रैल 6,020 4,247 131 28 अप्रैल 8,075 4,362 149 29 अप्रैल 5,961 4,755 145 30 अप्रैल 5,961 4,665 130 1 मई 6,323 4,770 159 2 मई 4,738 4,541 115 3 मई 6,899 5,614 129 4 मई  5,974  5,810   132 5 मई  5,770  5,804  141 6 मई 6,974   5,740  133 7 मई  5,973  5,293  136 8 मई  6,112  5,953  141 9 मई 4,169  6,461  97 10 मई  6,187  6,962  129

chat bot
आपका साथी