Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 125 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 65; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update बुधवार को राज्य में 12524 लाेगों की काेरोना जांच हुई जिनमें 125 संक्रमित मिले। इस तरह लगभग एक फीसद संक्रमण दर रही। सबसे अधिक रांची में 65 संक्रमित मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम 17 मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 04:33 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 125 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 65; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update बुधवार को सबसे अधिक रांची में 65 संक्रमित मिले।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update रांची में बुधवार को 102 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। पूरे राज्य की बात करें तो 24 घंटे के भीतर कुल 170 मरीज स्वस्थ हुए। इससे राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर अब 1,082 हो गए हैं। इधर, बुधवार को राज्य में 12,524 लाेगों की काेरोना जांच हुई, जिनमें 125 संक्रमित मिले। इस तरह लगभग एक फीसद संक्रमण दर रही। सबसे अधिक रांची में 65 संक्रमित मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम 17 मरीज मिले। चतरा, देवघर, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, कोडरमा, पाकुड़, लोहरदगा तथा सरायकेला खरसावां में कोई संक्रमित नहीं मिला। शेष जिले में एक या दो की संख्या में ही मरीज मिले। राहत की बात यह भी है कि बुधवार को राज्य में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

चार दिनों में 11,574 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

राज्य के विभिन्न जिलों में बुधवार को 2,779 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। कुल 48 केंद्रों पर लक्ष्य के विरुद्ध 56 फीसद टीकाकरण हुआ। चार दिनों में राज्य में कुल 11,574 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग चुका है। रांची के तीन, खूंटी के एक तथा अन्य जिलों के दो-दो केंद्रों पर सौ-सौ लोगों को टीके पड़ने थे, लेकिन इतने लोगों को टीका बुधवार काे भी नहीं लग सका।

किस जिले में कितना हुआ टीकाकरण

बोकारो : 110 चतरा : 118 देवघर : 158 धनबाद : 133 दुमका : 153 पूर्वी सिंहभूम : 132 गढ़वा : 170 गिरिडीह : 119 गोड्डा : 92 गुमला : 120 हजारीबाग : 122 जामताड़ा : 72 खूंटी : 50 कोडरमा : 65 लातेहार : 146 लोहरदगा : 60 पाकुड़ : 70 पलामू : 135 रामगढ़ : 140 रांची : 230 साहिबगंज : 64 सरायकेला खरसावां : 120 सिमडेगा : 120 प. सिंहभूम : 80

कुल : 2,779

कब कितना टीकाकरण 16 जनवरी : 3,096 18 जनवरी : 2,964 19 जनवरी : 2,735 20 जनवरी : 2,779

chat bot
आपका साथी